बराक के सम्मान में...हस्तियों का जमावड़ा

कुछ स्टार गायक-संगीतकार हैं - बेयोंस, यू-2 और ब्रूस स्प्रिंगस्टीन. इसी समारोह के दौरान स्टीवी वॉंडर, शैरिल क्रो, अशर, मेरी जे ब्लाइजी 18 जनवरी को वॉशिंगटन में होने वाले समारोह में प्रदर्शन करेंगे.
गायिका क्वीन लतीफ़ा और अभिनेता जेमी फ़ॉक्स और डेंजल वॉशिगंटन कुछ ऐतिहासिक कथन पढ़कर सुनाएँगी.
संभावना है कि ओबामा भी इस समारोह में शामिल होंगे. वे 20 जनवरी को शपथ लेंगे.
इस कार्यक्रम के कार्यकारी प्रोड्यूसर जॉर्ज स्टीवंस (जूनियर) का कहना था कि उन्हें इस कार्यक्रम के दौरान इन स्टार्स के प्रदर्शन करने की इच्छा ने चौंका दिया.
हमनें पहले दिन स्प्रिंगस्टीन, बोनो और गार्थ ब्रुक्स से बात की और 45 मिनट के भीतर तीनों नें हामी भर दी. स्टार लिस्ट लंबी है लेकिन ये शोबिज़ का मौका नहीं...इस मौके पर इतिहास को याद किया जाएगा और महान राष्ट्रपति लिंकन को याद किया जाएगा जिन्होंने मुश्किल समय में हमारा नेतृत्व किया प्रोड्यूसर स्टीवंस
| हमनें पहले दिन स्प्रिंगस्टीन, बोनो और गार्थ ब्रुक्स से बात की और 45 मिनट के भीतर तीनों नें हामी भर दी. स्टार लिस्ट लंबी है लेकिन ये शोबिज़ का मौका नहीं...इस मौके पर इतिहास को याद किया जाएगा और महान राष्ट्रपति लिंकन को याद किया जाएगा जिन्होंने मुश्किल समय में हमारा नेतृत्व किया |
स्टीवंस ने कहा, "हमनें पहले दिन स्प्रिंगस्टीन, बोनो और गार्थ ब्रुक्स से बात की और 45 मिनट के भीतर तीनों नें हामी भर दी. स्टार लिस्ट लंबी है लेकिन ये शोबिज़ का मौका नहीं..."
उनका कहना था कि इस मौके पर इतिहास को याद किया जाएगा और महान राष्ट्रपति लिंकन को याद किया जाएगा जिन्होंने मुश्किल समय में अमरीका का नेतृत्व किया.
उनका कहना था कि उन्होंने इस मौके पर कई तरह के कलाकारों को शामिल करने की कोशिश की है.
कलाकारों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने हिट गाने सुनाने की जगह इस मौके के लिए उचित गाने सुनाएँ.


Click it and Unblock the Notifications