ओ कोरोना कल आना - पूरे शहर में लगे हैं स्त्री से प्रेरित ये पोस्टर, डर चुके हैं लोग, देखिए तस्वीरें
बॉलीवुड में इस समय कोरोना वायरस को लेकर पर्याप्त सजगता है और अब वाराणसी की दीवारों पर बॉलीवुड से प्रेरित होकर कोरोना को भगाने का उपाय किया जा रहा है। पूरे शहर में ओ कोरोना कल आना के पोस्टर लगे हुए हैं।
ये राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री से प्रेरित है जहां चुड़ैल से बचने के लिए लोग रात में अपने घरों के बार ओ स्त्री कल आना लिख देते थे।

हालांकि ये पोस्टर देखकर जितना मज़ा आ रहा है उतना ही स्थिति की गंभीरता को समझा जा सकता है। लोग इस समय महामारी को लेकर काफी डरे हुए हैं। वहीं बॉलीवुड ने भी कुछ ठोस कदम उठाए हैं।
नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए सबको रविवार के दिन कर्फ्यू में रहने को कहा है जिससे हम एकजुट होकर इस बीमारी से लड़ सकें। भारत में मरीज़ों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











