एक भूल ने बना दिया करोड़पति

इस दंपत्ति ने बैंक में दस हज़ार न्यूज़ीलैंड डॉलर के कर्ज़ के लिए आवेदन किया था लेकिन ग़लती से उनके खाते में जमा हो गए एक करोड़ डॉलर.
बस पति-पत्नी ने इस मौके को हाथ से जाने न दिया और अपने खाते में जमा हुई राशि का बड़ा हिस्सा निकाल कर चंपत हो गए.
ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों नॉर्थ आइलैंड में एक पेट्रोल पंप चलाते थे.
पुलिस का मानना है कि पति-पत्नी ने देश छोड़ दिया है. इसलिए मज़बूर होकर इंटरपोल का सहारा लिया गया है.
ये भूल हुई ऑस्ट्रेलियाई बैंक वेस्टपैक से जिसके लगभग एक करोड़ ग्राहक हैं.
पुलिस का दावा है कि कुछ राशि बरामद कर ली गई है लेकिन आँकड़ा नहीं दिया गया है.
बैंक के मीडिया मैनेजर क्रेग डाउलिंग का कहना है, "हमने आपराधिक मामला दर्ज कराया है और जल्दी से जल्दी उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं."
बैंक ने आंतरिक जाँच शुरु कर दी है ताकि पता चल सके कि ये ग़लती कैसे हुई.


Click it and Unblock the Notifications











