बेफालतू का एटीट्यूड दिखाने पर ट्रोल हो गईं अजय देवगन की लाडली, वीडियो देखकर लोगों ने निसा को कहा- 'घमंडी'

Nysa Devgn Trolled: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी इतने ज्यादा सु्र्खियों में नहीं होते, जितना कि उनकी लाडली बिटिया होती है। निसा देवगन ने अभी बॉलीवुड में भी कदम नहीं रखा है लेकिन उनके चर्चों से तो पूरा सोशल मीडिया भरा रहता है। निसा आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में आ ही जाती हैं और एक बार फिर से वो खबरों में आ चुकी हैं।
निसा को अक्सर किसी न किसी कारण से ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, और इस बार भी कुछ अलग नहीं हुआ। 4 जनवरी, 2024 को निसा देवगन को लोगों ने मुंबई में एक पार्टी में जाते हुए देखा। स्टार किड को स्ट्राइप्ड बॉडीकॉन ड्रेस पहने देखा गया और वह बहुत सुंदर भी लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ते हुए ग्लैम मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, निसा को अपनी कार से बाहर निकलते हुए और लोगों को इग्नोर करते हुए सीधे पार्टी के अंदर जाते हुए देखा गया।
जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, निसा का एटीट्यूड देखकर लोग हैरान रह गए। लोगों ने निसा को फालतू का एटीट्यूड दिखाने और घमंड से भरा रवैया दिखाने के लिए निसा को काफी ट्रोल किया। लोगों ने वीडियो देखकर कमेंट किया- "एटीट्यूड तो ऐसे दे रही हैं जैसे सुपरस्टार की बेटी नहीं खुद महा सुपरस्टार हैं", दूसरे ने लिखा, "मां इतनी सुंदर हो के भी इतना एटीट्यूड नही है और इसको देखो।"
लेकिन अपनी बच्ची को ट्रोल होना देख किस मां-बाप को अच्छा लगता है और उसी तरह अजय देवगन को भी नहीं लगता है। जैसे ही अजय देवगन सबसे लोकप्रिय शो कॉफी विद करण 8 में पहुंचे, उन्होंने अपनी बेटी निसा के बारे में बात की, जो लगभग हर दिन ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होती है। अजय ने बताया कि निसा को यह पसंद नहीं है और न ही उन्हें। अजय ने कहा कि हालांकि यह गलत और दुखदायी है, लेकिन इसे बदला नहीं जा सकता, कुछ घटिया कमेंट्स का मतलब यह नहीं है कि पूरी दुनिया एक जैसा सोच रही है।


Click it and Unblock the Notifications











