Nysa Devgn और Suhana Khan आधी रात को रेस्टोरेंट में हुईं स्पॉट, पलक तिवारी का बोल्ड लुक भी वायरल!

अक्सर देखा जाता है कि स्टारकिड्स किसी भी पार्टी पर पहुंचते हैं तो उसका माहौल अलग ही होता है। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आया है और एक इवेंट से स्टारकिड्स की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। इस लिस्ट में कई लोग हैं जो कि बोल्ड लुक्स के साथ वहां पहुंचे थे। दरअसल 12 फरवरी को सुहाना खान, नीसा देवगन, अलाया एफ, शारवरी वाघ, इसाबेल कैफ और पलक तिवारी जैसे लोग एक रेस्टोरेंट में मौजूद थे जहां से अब उनकी तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और उनका कहना है कि स्टारकिड्स काफी हॉट लग रहे हैं।
सुहाना खान
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने इस दौरान हॉट लुक अपना रखा था और उन्होने सफेद ड्रेस पहनी हुई थी। सुहाना की तस्वीरें इंटरनेट पर धमाका कर रहीं हैं और लोग उनको पसंद कर रहे हैं।
नीसा देवगन
अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन ने जिस तरह की ड्रेस पहनी थी वो काफी बोल्ड थी। नीसा को लेकर लोग अक्सर कई तरह के कमेंट्स करते हैं लेकिन इस दौरान वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीँ। नीसा देवगन के फैंस उनको जल्दी ही बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।
पलक तिवारी
स्टारकिड्स के बीच टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की भी तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं। इस दौरान वो काफी बोल्ड लग रहीं थीं। पलक तिवारी काफी जल्दी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं और इसके लिए उन्होने तैयारी पूरी कर ली है।
इस पार्टी के दौरान कई सितारे और नजर आए थे और इसमें अलाया फर्नीचरवाला और शरवरी वाघ भी शामिल हैं जिनके कातिलाना अंदाज ने लोगों को दीवाना बनाया है।


Click it and Unblock the Notifications