Nysa Devgn: बोल्ड पिंक ड्रेस पहनकर क्रिसमस पार्टी में पहुंची अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन, हुईं भयंकर ट्रोल

By Filmibeat Desk
nysa-devgn-steps-out-for-christmas-bash-in-bold-pink-dress-gets-heavily-trolled-for-the-look

Nysa Devgn: बॉलीवुड कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन को रविवार शाम मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। वह क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए अपने दोस्तों के साथ शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन पहुंचीं थी। इस मौके के लिए नीसा ने एक बोल्ड पिंक फिगर-हगिंग ड्रेस चुनी, जिसमें एक प्लंजिंग नेकलाइन थी। इस लुक में नीसा का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस पार्टी में नीसा अपने दोस्त ओरी अवतरामनी (Orry Awatramani) के साथ पहुंची थीं। यहां सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, अर्जुन रामपाल की बेटी महिका रामपाल भी मौजूद थे। लेकिन जिस चीज ने लाइमलाइट बटोरी, वो था नीसा का लुक। नीसा का बोल्ड लुक एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुका है। अपने बोल्ड ड्रेसिंग के लिए नीसा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

वायरल हुए वीडियो पर, हमेशा की तरह, नेटिज़न्स ने नीसा के पहनावे पर कमेंट करना शुरु कर दिया। कई इंस्टाग्राम यूजर्स वीडियो और तस्वीरों के नीचे कमेंट्स करते हुए काजोल और अजय पर निशाना साधा।

एक यूजर ने लिखा, "दुख की बात है कि नेपोकिड्स इन दिनों क्या पहन रही हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे वास्तव में इस लड़की के लिए दुख है, वह नहीं जानती कि वह क्या चाहती है। ऐसा अश्लील ड्रेस.. उसकी मां को अपनी बेटी पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए।" वहीं, दूसरे ने लिखा- "ये स्टार किड्स इतने भद्दे कपड़े क्यों पहन रहे हैं! ?? और उनके माता-पिता ऐसा बर्ताव करते हैं जैसे कि वे बहुत सख्त हैं! अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनो!!"

बहरहाल, यह पहली बार नहीं है कि जब नीसा देवगन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लोग कभी उनके रंग को लेकर ट्रोल करते हैं, तो कभी पहनावे को लेकर। हाल ही में काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था वो अपनी बेटी को निगेटिविटी से दूर रहने की ही सलाह देती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X