Nysa Devgn ने रेड हॉट ड्रेस में दिखाया बोल्ड लुक, लोग बोले- नकली चेहरे वाली..

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन जब भी सामने आती हैं उनको लेकर कई तरह के चर्चे होने लगते हैं और इस वक्त कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जोकि आपको हैरान करने वाली हैं। नीसा के इस लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्हें स्टाइल करना और जमकर पार्टी करना पसंद है। उसका लुक अक्सर नेटिज़न्स को हैरान कर देता है क्योंकि वह जो भी पहनती है वह चौकाने वाला होता है।
इस वक्त जो लुक नीसा सामने आया है इसमें वो रेड हॉट ड्रेस में कमाल लग रहीं हैं और उनकी तस्वीरों पर फैंस रिएक्ट भी कर रहे हैं। नीसा देवगन को लेकर काफी देखा जाता है कि..
इस तरह के बोल्ड लुक के साथ वो मीडिया या पब्लिक के सामने आएं। लेकिन इस ड्रेस में बाहर आकर उन्होने फैंस की नींद उड़ा दी है। Viral Bhayani ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, ''नीसा देवगन सुंदर दिख रहीं हैं।''

लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं
इसके बाद से लगातार लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और कुछ लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''माफ करना, कहना नहीं चाहिए लेकिन लड़का लग रही हो।'' एक ने लिखा, ये अजय देवगन का फीमेल वर्जन है।

नकली चेहरे वाली लड़की
जबकि एक का कहना था, ''नकली चेहरे वाली लड़की।'' एक और यूजर ने लिखा, ''ये तो बहुत प्यारी लग रही है।'' हालांकि नीसा देवगन ने इसपर किसी तरह के रिएक्शन्स नहीं दिए हैं।

शिकार होती रहती हैं
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब नीसा को इस तरह से ट्रोल किया गया हो, बल्कि अक्सर वो इसका शिकार होती रहती हैं।

बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं
ऐसा कहा जा रहा है कि नीसा देवगन पढ़ाई के बाद काफी जल्दी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं और इसको लेकर वो तैयारी भी कर रही हैँ। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं सामने आया है।

दमदार डेब्यू
लेकिन इतना तो तय है कि आने वाले समय में कई स्टारकिड्स दमदार डेब्यू करने नजर आने वाले हैं और इसका इंतजार किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications