Nysa Devgn- नाइट क्लब से नीसा देवगन की तस्वीरें वायरल, इस हालत में ऑरी के साथ आईं नजर!

अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन की तस्वीरें जब भी सामने आती हैं वो काफी चर्चा में रहती हैं और इस वक्त वो फिर से खबरों का हिस्सा हैं। नीसा को लेकर मशहूर है कि वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आ कर छा जाती हैं।
अक्सर देखा जाता है कि वो अपने बोल्ड लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें सीधे लंदन के एक क्लब से सामने आई हैं जिसमें हमेशा की तरह वो ऑरी के साथ नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को भी ऑरी ने ही साझा किया है और जिस हालत में नीसा दिख रहीं हैं, हम कह सकते हैं कि वो पार्टी की काफी बड़ी शौकीन है। कई तरह से ऑरी के साथ पोज देती नजर आ रहीं नीसा देवगन बोल्ड लग रही हैं। ऑरी ने इन तस्वीरों को स्टोरी में लगाया है और वो काफी बोल्ड लग रही हैं।
एक तस्वीर में नीसा देवगन कार में बैठी हुईं दिख रहीं हैं और दूसरी तस्वीर में वो ऑरी के साथ पोज दे रही हैँ। ऑरी ने कुछ छिपाने के लिए एक हार्ट इमोजी लगाई है जो कि लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसके अलावा ऑरी किसी और लड़की के साथ भी पोज देते दिख रहे हैं।
हालांकि ये तो स्टोरीज की तस्वीरें लेकिन जब भी नीसा का ऐसा अवतार सामने आता है लोग उनको ट्रोल करते हैं। इसके पहले लोगों ने उनको काफी खरी खोटी सुनाई है। लोगों का कहना होता है कि, ये अक्सर नशे में ही रहती है क्या? इस तरह से लोग नीसा देवगन को ट्रोल करते हैं।
हालांकि स्टारकिड की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आता है लेकिन कई बार काजोल या फिर अजय देवगन अपनी बिटिया को प्रोटेक्ट करते नजर आ जाते हैँ। फिलहाल इस वक्त उनकी तस्वीरें ने धमाका किया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











