अजय देवगन की बिटिया का ये हाल देख परेशान हुए फैंस, बोले- 'ये कौन है जिससे सभी हीरोइनें चिपकती हैं'

Nysa Devgn- अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन को पार्टी गर्ल भी कहा जाता है। अक्सर उनकी वीडियोज और तस्वीरें पार्टी से सामने आते रहते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और नीसा देवगन को हैलोवीन लुक में देखा गया है।
हमेशा की तरह इस बार भी वो ऑरी के साथ नजर आ रही हैं। काउच पर बैठी नीसा ने अजीब तरह का फेस बनाया हुआ है और डरावनी लग रही हैं। उनकी इस हालत पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। लोग अक्सर ये पूछते रहते हैं कि ऑरी है कौन?
उनको लेकर कई बार लोग ट्रोल भी करते हैँ। नीसा देवगन ऑरी के बगल में नजर आ रही हैं। एक ने लिखा, ''ओ भाई कोई तो कुछ बताओ आख़िर ये है कौन जिसके साथ पूरा बॉलीवुड चिपका रहता है।'' एक ने लिखा, ''तू है कौन रे जिसकी सारी हीरोइन फ़िदा है???''
एक ने लिखा, ''लड़का मुझे महिलाओं का लक्षण दिखाता है।'' इस तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। खबरों की मानें तो बताया गया है कि ऑरी नीसा का बेस्ट फ्रेंड और वो किसी और को डेट कर रही हैं। कहा जा रहा है कि स्टार किड नीसा वर्तमान में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन वेदांत महाजन के साथ एक कथित रिश्ते में हैं।
जिनके साथ उन्हें अक्सर चिल करते हुए देखा जाता है। नीसा का सोशल मीडिया अकाउंट निजी है, लेकिन हमें उनकी ग्लैमरस और शानदार लाइफस्टाइल उसके दोस्त ओरी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिलती है।
कई मौकों पर, हमने नीसा देवगन को उनके कथित बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन के साथ घूमते, पार्टी और मस्ती करते हुए देखा है। पॉपएक्सो के मुताबिक, कथित कपल न्यासा देवगन और वेदांत महाजन ने साल 2022 में एक साथ स्पेन गए थे। हालांकि सच क्या है इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications











