..................... Nysa Devgn- लड़खड़ाते हुए सिक्योरिटी गार्ड से टकराईं नीसा Nysa Devgn collided with the security guard while staggering, people said- 'She always keeps falling' - Hindi Filmibeat

Nysa Devgn- लड़खड़ाते हुए सिक्योरिटी गार्ड से टकराईं नीसा, लोग बोले- 'हमेशा गिरती पड़ती रहती है'

nysa devgn

बीते कुछ समय से अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन खबरों का हिस्सा है और उनको लेकर कहा जाता है कि वो काफी ड्रिंक करती हैं। कई बार नीसा को इसलिए भी ट्रोल कर दिया जाता है।

लेकिन इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि उनका समय सही नहीं चल रहा है क्योंकि वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई हैं। दरअसल नीसा देवगन जब कार से उतर रहीं थीं तो कुछ ऐसा हुआ कि वो शरमा गईं।

बता दें कि नीसा देवगन कार से उतर रहीं थीं तो उनका पैर स्लिप हो गया और वो जाकर सीधे एक सुरक्षा गार्ड से टकरा गईं, इसके बाद वो मुस्कुराईं और निकल गईं हैं। हालांकि इसके बाद फिर से लोग उनको ट्रोल करते हुए कई सवाल पूछा रहे हैं। एक ने लिखा, "यह एक घबराई हुई हंसी है, बेचारी।"

एक अन्य ने पूछा, "क्या वह कभी सामान्य रूप से चलती भी है?" एक कमेंट में लिखा था, "हर समय यह गिरती पढ़ती क्यों रहती है।'' इस तरह के कई कमेंट्स चर्चा का हिस्सा हैं लेकिन कहा जा रहा है कि वो ट्रोल्स को जवाब नहीं देती हैं।

हालांकि इस रेस्टोरेंट में अंदर जाने से पहले उन्होने फोटोग्राफरों को हाथ हिलाया। नीसा देवगन कुछ समय पहले तब खबरों का हिस्सा बनीं थीं जब वो रेस्टोरेंट के बाहर निकल रही थीं और ठीक से चल नहीं पा रहीं थीं।

तभी लोगों ने उनको ट्रोल करते हुए कहा था कि वो कितना नशे में धुत रहती हैं। हालांकि अक्सर देखा जाता है कि काजोल उनके लिए खड़ी रहती हैं और ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देती हैँ। पहले जब नीसा को उनके स्किन कलर को लेकर ट्रोल किया जाता था तब भी काजोल जवाब देने के लिए सामने आती थीं। हालांकि नीसा फिल्मों में अपने करियर बनाएंगी या नहीं इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

Read more about: nysa devgn video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X