Nysa Devgan का ट्रांसफॉर्मेशन देख लोगों ने पकड़ा माथा, मारे ताने बोले- 'ये तो नेचुरली हुआ है'

Nysa Devgan Tranformation- अजय देवगन और काजोल की लाडली नीसा देवगन इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी हर एक झलक शानदार होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहने ऐसा नहीं था।
नीसा देवगन अक्सर ट्रोल की जाती थीं और उनके रंग का काफी मजाक उड़ाया जाता है। इस वजह से कई बार सोशल मीडिया पर काजोल को भड़कते हुए देखा गया है। वो अक्सर नीसा देवगन को ट्रोल करने वालों को जवाब देतीं थीं और भड़कते हुए जवाब देती थीं।
लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि नीसा देवगन का ट्रांसफॉर्मेशन हो चुका है। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर आप हैरान होने वाले हैं। दरअसल नीसा देवगन के इस वीडियो में बचपन से लेकर जवानी तक के लुक्स आपको नजर आएंगे और वो काफी शॉकिंग है।
नीसा देवगन का ट्रांसफॉरमेशन
अजय देवगन की लाडली का ये वीडियो सामने आया है। इसमें नीसा देवगन को बचपन में चश्मा लगाकर काफी अलग देखा जा सकता है। कभी वो एयरपोर्ट पर नजर आ रहीं और स्किन के रंग को लेकर ट्रोल हो रही है।
कभी काजोल के साथ तो कभी अजय देवगन के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि बाद में उनकी जो झलक दिखती है वो किसी भी एक्ट्रेस को टक्कर देने के लिए काफी है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि रेड कलर की साड़ी में वो बवाल लग रही हैं। सच में नीसा देवगन का बदला हुआ लुक देखकर आप भी हैरान होने वाले हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
नीसा देवगन के इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर लोगों ने कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा है, ''नहीं, यह सब प्राकृतिक है, बहुत सारा पानी, हाइड्रेशन और धूप और अच्छी डाइट से होता है ये।'' एक ने लिखा, ''इतना काला पैदा हुआ कोई व्यक्ति गोरा कैसे हो सकता है??'' एक ने लिखा, ''मैं इस मामले में ट्विंकल खन्ना की सराहना करता हूं।'' एक ने लिखा, ''पैसा वसूल परिवर्तन।'' एक ने लिखा, ''मुझे लगा कि पहली तस्वीर काजोल और ट्रैविस स्कॉट की थी!'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि नीसा ने रिप्लाई नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications












