नीसा देवगन का No Makeup लुक देख हैरान हुए लोग, काजोल के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में टेका माथा!

अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन इस वक्त काफी लाइमलाइट में हैं और हाल ही में अपनी मां और अभिनेत्री काजोल के साथ उनको सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया है। इस दौरान काजोल और नीसा काफी अच्छी लग रहीं थीं और नीसा का नो मेकअप लुक देख लोग काफी हैरान था। काजोल और नीसा ने इस दौरान एथनिक आउटफिट पहन रखा था जो कि काफी जंच रहा था। में मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया।
जहां नीसा सफेद कुर्ता, सलवार और दुपट्टे में थीं, वहीं काजोल फ्लोरल कुर्ते में थीं और ब्राउन सनग्लासेज पहने हुए थीं। पैपराजी ने इन दोनों का एक वीडियो साझा किया है जिसमें दोनों साथ नजर आ रही है और ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
नीसा को नारियल और फूलों के साथ पूजा की थाली पकड़े देखा जा सकता है जबकि काजोल को आगे चलते देखा गया। उनके माथे पर टीका था। काजोल उनके पीछे-पीछे चलीं और कार में बैठने से पहले पैपराजी की तरफ इशारा किया।

स्टाइलिश कपड़ों में स्पॉट की जाती हैं
नीसा जो कि अक्सर बोल्ड और स्टाइलिश कपड़ों में स्पॉट की जाती हैं इस दौरान उनके फैंस उन्हें एथनिक आउटफिट में देखकर हैरान रह गए।

ग्लैमरस अवतार
जहां कुछ ने कई पार्टियों में उनके ग्लैमरस अवतार के लिए उनकी आलोचना की, वहीं कई उन्हें सलवार सूट में देखकर खुश हुए।

कमेंट सेक्शन में लिखा
एक फैन ने पैपराजी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, 'मुझे ट्रोलिंग की बात समझ नहीं आ रही है। पब और पार्टियों में लोग वेस्टर्न ड्रेस पहनते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वे धार्मिक नहीं हो सकते और मंदिरों में नहीं जा सकते।"

लुक्स और रंग को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है
इस तरह से लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि नीसा देवगन को अक्सर उनके लुक्स और रंग को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है लेकिन इस वक्त उनका लुक पूरी तरह से बदल चुका है और लोग उनको पसंद करते हैं।

फिल्मों में अपना करियर बनाती है
अजय देवगन की बेटी अगर फिल्मों में अपना करियर बनाती है तो ये किसी के लिए चौकने वाली बात नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications











