मां काजोल के साथ Nysa Devgan का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- ओरी को खोज रही हैं शायद

Nysa Devgan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं, और ट्रोल होने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। यूर्जस के बीच में नीसा काफी फेमस हैं, हर छोटी और बड़ी बात को लेकर लोग नीसा पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में नीसा देवगन का मां काजोल के साथ एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है जिसको देखकर लोगों ने कह दिया है कि नीसा उस वक्त भी ओरी को खोज रही थी शायद।
इस बात से कोई भी अनजान नहीं है कि, फिलहाल नीसा देवगन सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
अब नीसा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी मां काजोल के साथ एक इवेंट में शिरकत करती नजर आ रही हैं। क्लिप में वह बेहद प्यारी लग रही हैं।
वीडियो को फिल्मीकुक ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया है, "हाउ क्यूट काजोल अपने बच्चों के साथ, नीसा देवगन लुकिंग सो क्यूट।" इसको देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।
उनमें से एक ने लिखा, "नीसा, ओरी की खोज कर रही है।" दूसरे ने कहा, 'बड़े स्टार्स के बच्चे क्यूट ही लगते हैं... अगर हम में से कोई इस वीडियो में होता तो कोई क्यूट नहीं बोलता। तो किसी ने लिखा- कि अब देखो तो नीसा पहचान में ही नहीं आ आएगी, युग भी देखो कितना छोटा है।" इसी के साथ कई लोगों ने नीसा को उनके लुक को लेकर ट्रोल भी किया है। साथ ही उनके और ओरी के रिश्ते पर सवाल भी किए हैं।
बता दें कि नीसा देवगन ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में की। वह यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के लिए सिंगापुर गई। वो फिलहाल स्विट्जरलैंड के ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटॉलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। नीसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, पार्टी और धूमने की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर नीसा देवगन की छाई रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications