'सिंघम देखने जाओ..' Nysa Devgan ने इस अंदाज में किया पापा की फिल्म का प्रमोशन, Video Viral!

Nysa Devgan Singham Video- दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा हो रही है। इस वक्त सिंघम की स्क्रीनिंग के लिए उनका परिवार भी पहुंचा है और एक वीडियो नीसा देवगन का वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में आप देखेंगे कि वो कार से उतरती हैं और पैपराजी से भी बात करते हुए नजर आ रही हैं। नीसा ने पहले पोज दिए और फिर बातें भी की। इस दौरान उन्होने सिंघम अगेन का प्रमोशन किया और कहा कि सभी सिंघम के लिए जाओ।
नीसा देवगन इस दौरान हमेशा की तरह बेहद हॉट लग रही थीँ। उन्होने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी और दुपट्टा भी डाला हुआ था। जैसे ही वो कार से निकलीं पैपराजी उनको देखकर फोटो के लिए चिल्लाने लगे।
किसी ने कहा, हैप्पी दिवाली तो नीसा ने जवाब देते हुए हैप्पी दिवाली कहा। इसके बाद जाते जाते नीसा ने कहा, ''आप सब सिंघम के लिए जाओ।'' अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस तरह से पापा की फिल्म के लिए नीसा ने गुजारिश की वो लोगों को पसंद आ रहा है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
नीसा देवगन के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''यह पहली बार है जब मैं उसे पैप्स से अच्छे से बात करते हुए देख रहा हूं।'' एक ने लिखा, ''बाप ने बोला होगा दुपट्टा लेके जाना।'' एक ने लिखा, ''पहली बार इसने मीडिया से बात की।'' एक ने लिखा, ''दुपट्टा इज्जत है अच्छे से लिया करो।'' एक ने लिखा, ''नीसा देवगन बहुत प्यारी लग रही हैं।'' एक ने लिखा, ''वह प्यारा सा फर वाला बच्चा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











