Nysa Devgn- 'हमेशा नशे में ही रहती है?'- अजय देवगन की बिटिया के फिर लड़खड़ाए कदम, ट्रोल!

nysa devgn

अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन को लेकर मशहूर है कि वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आ कर छा जाती हैँ। अक्सर देखा जाता है कि वो अपने बोल्ड लुक्स को लेकर छाई रहती हैं।

नीसा देवगन पार्टी और फैशन दोनों की ही शौकीन हैं। अब उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो ऑरी के साथ नजर आ रहीं हैं और फिर से ट्रोल की जा रहीं हैं।

इस दौरान वो होटल से बाहर आ रहीं थीं और जिस तरह के एक्सप्रेशन वो दे रहीं और चलते में लड़खड़ा रहीं वो लोगों को पसंद नहीं आया है। जी हां, इस वायरल हो रहे इस वीडियो में नीसा अपने खास दोस्त ऑरी के साथ पार्टी से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा पैपराजी उनको नायसा कहकर बुलाते हैं तो गाड़ी में बैठते हुए वो कहती हैं, 'मेरा नाम नीसा है।' अब ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और उनका कहना है कि, ये अक्सर नशे में ही रहती है क्या? इस तरह से लोग नीसा देवगन को ट्रोल कर रहे हैं। नीसा देवगन के इस वीडियो को एक पैपराजी पेज पर अपलोड किया गया है और यहां पर लोग कई तरह के कमेंट्स लगातार कर रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''हमेशा नशे में..और उसकी माँ को उस पर बहुत गर्व है क्योंकि वह मज़े कर रही है।'' एक ने लिखा, ''क्या वह हमेशा पीती है या क्या ?? उसकी बॉडी लैंग्वेज देखिए यार।'' जबकि एक का कहना था, ''जिंदगी तो इनकी है यहां कितना भी कर लो कोई नहीं पूछता। और ये बिना कुछ करे ही ऐश हो रही है।''

जबकि एक ने कहा, ''शर्म आनी चाहिए इस लड़की को। उसके ऐसे होने की कभी उम्मीद नहीं की थी... न ही एक तस्वीर में वह कभी होश में आई है... या तो अपने सिर को इधर-उधर मार रही है या लड़खड़ा रही है, गिर रही है।'' हालांकि इस तरह के किसी कमेंट्स पर नीसा या फिर उनके किसी करीबी का कोई जवाब नहीं आया है। देखना ये है कि नीसा इसपर रिएक्ट करती हैं या नहीं।

More from Filmibeat

Read more about: nysa devgn video troll
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X