करोड़ों का खरीदा घर, दोस्तों के साथ मनाया जश्न.. और फिर गृह प्रवेश करते ही नायरा बनर्जी...

Nyra Banerjee New House

Nyra Banerjee New House: 'बिग बॉस' फेम और मशहूर टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खुशनुमा दौर में हैं। एक्ट्रेस का एक बड़ा सपना पूरा हो गया है। उन्होंने हाल ही में अपने लिए एक आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। नए घर में शिफ्ट होकर नायरा बेहद खुश हैं और उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक खास पार्टी रखकर जश्न भी मनाया। इस दौरान उन्होंने अपनी मां का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया, जिससे यह खुशी दोगुनी हो गई।

नायरा बनर्जी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है, जिनमें 'दिव्य दृष्टि' और 'पिशाचिनी' जैसे शोज शामिल हैं, जहां उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। नायरा 'बिग बॉस 18' में भी नज़र आ चुकी हैं, जिससे उन्हें और भी ज्यादा पहचान मिली। उनका असली नाम चारु शर्मा है और उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।

सेलेब्स ने दी बधाई, दोस्तों संग मनाया जश्न!

नायरा के नए घर खरीदने पर कई सारे सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है। डीजे समीर राणा ने भी एक पोस्ट शेयर कर नायरा को नया घर खरीदने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वहीं, एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर नायरा की मां को जन्मदिन की विशेष दीं, साथ ही नायरा को नया घर खरीदने पर ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।

इन शुभकामनाओं और दोस्तों के साथ मनाए गए जश्न ने नायरा की खुशी को और बढ़ा दिया। नायरा ने अपने इंस्टाग्राम पर नए घर की तस्वीरें और पार्टी की झलकियां भी शेयर की हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: nyra banerjee television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X