मां बनने के बाद नुसरत जहां ने की यश दासगुप्ता से दूसरी शादी, बोलीं- दुनिया से फर्क नहीं पड़ता

By Filmibeat Desk

एक्ट्रेस नुसरत जहां एक बार फिर से अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इसकी ये वजह है कि निखिल जैन से उनकी शादी का टूटना। निखिल जैन से नुसरत जहां की शादी काफी चर्चा में रही। ठीक इसी तरह निखिल जैन के साथ अपना रिश्ता खत्म करना नुसरत जहां के लिए भारी पड़ गया।

निखिल जैन के साथ शादी खत्म होने की खबर के साथ यह भी रिपोर्ट सामने आयी थी कि नुसरत जहां मां बनने वाली हैं। नुसरत जहां और यश दासगुप्ता के बीच के अफेयर पर भी सभी की नजर पड़ने लगी। नुसरत जहां ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी में दूसरे की राय और सोच से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Nusrat jahan

नुसरत जहां ने ये भी साफ तौर पर कह दिया है कि उनके बच्चे के पिता यश दासगुप्ता हैं। नुसरत जहां ने बताया कि उन्हें लोगों से कोई उम्मीद नहीं है। नुसरत ने यह भी कहा कि उनका बच्चा बिना विवाद के पैदा हुआ है इस वजह से उन्हें निगेटिव कमेंट का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिससे यह पता चलता है कि उनकी और यश दासगुप्ता की शादी हो चुकी है।

नुसरत जहां ने बोला दुनिया से फर्क नहीं पड़ता

नुसरत जहां ने बोला दुनिया से फर्क नहीं पड़ता

ईटाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में यश दासगुप्ता ने कहा कि हमें इस बात की परवाह नहीं है कि दुनिया क्या सोचेगी। नुसरत जहां ने कहा कि इस फैसले को लेकर हम घबराए नहीं है। यश दासगुप्ता ने भी नुसरत जहां के साथ अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा कि बच्चा पैदा करना यह मेरी अपनी वजह हो सकती है। मैं एक प्रेग्नेंट महिला को खुद से दूर कर दूं, क्या यह दुनिया की नजर में करना उचित होगा? वहीं यश दासगुप्ता और नुसरत जहां ने बच्चा चाहने के फैसले पर एक दूसरे की राय पर भरोसा किया।

नुसरत जहां का फैसला

नुसरत जहां का फैसला

यश दासगुप्ता ने बोला कि बच्चा करने का फैसला मैंने नुसरत पर छोड़ा था। मैं बच्चा चाहता था। मेरी बॅाडी नहीं थी। यह उसकी है। उसे फैसला करना था। गौरतलब है कि नुसरत जहां ने 26 अगस्त को बेटे को जन्म दिया। यश दासगुप्ता ने ही मीडिया में ही इस बात की जानकारी दी थी कि नुसरत जहां ने बेटे को जन्म दिया है। टीएमसी सासंद नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन से साल 2019 में शादी की। नुसरत जहां ने कहा था कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी तुर्की में हुई थी जो कि भारतीय कानूनों के तहत मान्य नहीं था।

नुसरत जहां ने शेयर की तस्वीर

नुसरत जहां ने शेयर की तस्वीर

दूसरी तरफ नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर केक की तस्वीर साझा की है कि जिस पर पति और पिता लिखा हुआ है।इस तस्वीर के बाद सब इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि नुसरत जहां और यश दासगुप्ता ने शादी कर ली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X