नुसरत जहां ने निखिल जैन से टूटे रिश्ते पर किया खुलासा- शादी का बिल नहीं दिया, छवि खराब की

By Filmibeat Desk

एक्ट्रेस नुसरत जहां बीते काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने मां बनने के बाद पहली दफा निखिल जैन के साथ अपनी शादी और टूटे हुए रिश्ते की वजह बताते हुए चौंकाने वाला जवाब दिया है। नुसरत जहां ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी छवि को पूरी तरह से खराब करने की कोशिश की गई है। नुसरत जहां ने निखिल जैन के साथ अपने रिश्ते के टूटने की वजह और निजी जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा भी किया है।

नुसरत जहां ने एक इंटरव्यू में कहा है कि भारतीय कानून के हिसाब से मेरी शादी वैध नहीं है। नुसरत जहां ने यह भी बताया कि निखिल जैन ने मेरी शादी और होटलों के बिल भी नहीं दिए। मेरे पास उनसे कहने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं ईमानदार हूं। लेकिन मुझे गलत तरीके से दिखाया गया है। मैं अब इस पर सफाई दे रही हूं। नुसरत ने यह भी बोला है कि दूसरों को बदनाम करना आसान होता है। मैंने कभी किसी को बुरा नहीं बताया है।

Nikhil Jain, Nusrat Jahan

बता दें कि निखिल जैन ने कुछ समय पहले नुसरत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि शादी के बाद वह बदल गईं। नुसरत ने उनसे काफी पैसे भी उधार लिए हैं। नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी तुर्की में 19 जून 2019 को टर्किश मैरिज रेग्युलेशन्स के आधार पर हुई। नुसरत ने इसी को आधार बना कर बोला है कि उनकी शादी मान्य नहीं है।

वह केवल निखिल जैन के साथ लिव इन में रह रही थीं। शादी के कुछ समय बाद नुसरत जहां का नाम एक्टर यश दासगुप्ता से जुड़ने लगा। 26 अगस्त को नुसरत जहां ने बेटे को जन्म दिया। जब नुसरत के बेटे का बर्थ सर्टिफिकेट सामने आया तो पता चला कि पिता का नाम यश दासगुप्ता है। नुसरत जहां और यश दास गुप्ता के रिश्ते का सच इसी से सभी के सामने आया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X