..................... नुसरत जहां की टूटी शादी, यश दासगुप्ता के साथ अफेयर Nusrat Jahan talk about her alleged affair with yash dasgupta - Hindi Filmibeat

टूटी शादी और यश दासगुप्ता के साथ अफेयर पर भड़की नुसरत जहां- अच्छी है या बुरी ये मेरी लाइफ है

By Filmibeat Desk

बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने पहली दफा शादी के बाद अपने नए रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। आपको बता दें कि नुसरत जहां ने साल 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की। अब ये रिपोर्ट सामने आ रही है कि वह अपने को एक्टर यश दासगुप्ता को डेट कर रही हैं।

ये भी न्यूज सामने आ रही है कि निखिल जैन के साथ उनका रिश्ता बुरे दौर से गुजर रहा है। वह जल्द ही अपने पति निखिल जैन से तलाक लेकर यश दासगुप्ता के साथ शादी करेंगी। दोनों साथ में एक वेकेशन पर भी जा चुके हैं। नुसरत ने एक अखबार से बातचीत में इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। नुसरत ने अपनी शादी और अफेयर की खबरों पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा है कि मेरे निजी जीवन के मामले जनता के लिए नहीं है।

Nusrat Jahan

लोगों ने मुझे हमेशा ऐसे मामलों में परखा है। इस बार मैं टिप्पणी नहीं करने जा रही। लोग केवल एक अभिनेता के तौर पर मेरे काम को जज कर सकते हैं, इसके अलावा और कुछ भी नहीं। ये अच्छा है या बुरा, बहसूरत है, जो भी है ये मेरा जीवन है। मैं इसे किसी के साथ शेयर नहीं करने जाने वाली हूं।

कलाकार यश दासगुप्ता ने नुसरत जहां के साथ नाम जुड़ने पर बोला है कि मैं हर साल यात्राओं पर जाता हूं। इस बार मैं राजस्थान गया था। कोई भी वहां यात्रा कर सकता है, है ना? और जहां तक नुसरत की शादी की बात है तो मुझे उसकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि निखिल जैन से शादी के बाद नुसरत जहां सिंदूर लगाने और हिंदू रीति-रिवाजों को फॅालो करने को लेकर ट्रोल भी हुई थीं। कई लोगों के निशाने पर भी आयी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X