नुसरत जहां ने डिलीट कर दीं शादी सारी तस्वीरें, पति निखिल जैन से हुईं अलग!
तृणमूल कांग्रेस की सांसद बनने के बाद बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां काफी ज्यादा चर्चा में आईं थीं और उनके लुक्स को लेकर भी विवाद हुआ था। दरअसल उनको शादी के बाद मुस्लिम होते हुए भी सिंदूर लगाते और मंदिर जाने को लेकर काफी विवाद छिड़ गया था। गौरतलब है कि वो पति निखिल जैन से लेकर अब फिर से खबरों में आ गईं हैं। इस समय दोनों के बीच कुछ विवाद चल रहा है और कुछ समय पहले एक बयान में नुसरत ने कुछ ऐसा कहा था जो कि हर किसी के लिए काफी चौकाने वाला था।
उन्होने बताया था कि वो निखिल से अलग रह रहीं हैँ। इसके अलावा कुछ ऐसे आरोप भी थे जो कि उनके द्वारा लगाए गए थे। लेकिन अब जो हुआ है वो दोनों के रिश्तों के बीच चल रहीं परेशानियों को सबके सामने लेकर आ गया है।

दरअसल अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से अपनी शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। जी हां इसके बाद फैंस लगातार कारण जानना चाह रहे हैं और कई तरह के सवाल उनसे सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे हैं।
अभिनेत्री नुसरत जहां और बिजनसमैन निखिल जैन ने साल 2019 में शादी की थी और लगातार विवादों में रहीं थीँ। नुसरत जहां का कहना था कि वो..
जो चाहे कर सकती हैं और भारतीय कानून उनको इस बात की इजाजत देती है। हालांकि अब दोनों की शादी का क्या होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications