बर्थ सर्टिफिकेट से पता चला नुसरत जहां के बेटे के पिता का नाम, इस बड़े एक्टर का आया नाम !

By Filmibeat Desk

टीएमसी सासंद नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी और मां बनने की खबर के साथ ये बात भी सामने आयी कि आखिर नुसरत जहां के बेटे के पिता कौन हैं? इसकी वजह ये है कि प्रेग्नेंसी से पहले ही नुसरत जहां ने पति निखिल जैन से अलग होने का फैसला ले लिया है। नुसरत जहां के प्रेग्नेंसी की खबर आने के बाद निखिल जैन ने ये कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Recommended Video

Nusrat Jahan के बच्चे के पिता का नाम हुआ खुलासा, Birth Certificate में है नाम? | FilmiBeat

तभी से नुसरत जहां पर कई तरह के सवाल उठा कि उनके बेटे का पिता कौन है? लेकिन अब इस बात की जानकारी सामने आ गई है। नुसरत जहां के बच्चे के बर्थ रजिस्ट्रेशन की डिटेल पब्लिक डोमेन पर सामने आ गई है। बर्थ रजिस्ट्रेशन पर लिखा गया है कि बच्चे का पूरा नाम ईशान जे दासगुप्ता है।

Nusrat jahan

कोलकाता नगर निगम में दर्ज डॅाक्यूमेंट के अनुसार नुसरत जहां के पिता का नाम देबाशीष दासगुप्ता लिखा गया है। जो कि यश दासगुप्ता का ऑफिशियल नाम बताया जा रहा है। इसी से ये साफ हो रहा है कि नुसरत जहां के पिता का नाम यश दासगुप्ता है।

नुसरत जहां ने 26 अगस्त 2021 को बेटे को जन्म दिया

नुसरत जहां ने 26 अगस्त 2021 को बेटे को जन्म दिया

नुसरत जहां ने 26 अगस्त 2021 को बेटे को जन्म दिया है। निखिल जैन और नुसरत जहां के शादी में आई खटास के बाद से ही नुसरत जहां का नाम यश दासगुप्ता से लगातार जुड़ रहा था। लेकिन इसे लेकर दोनों में से किसी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी। फिलहाल बर्थ सर्टिफिकेट सामने आने के बाद ये पुष्टि हो रही है कि यश और नुसरत जहां रिश्ते में हैं और उनका एक बेटा है।

नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी

नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी में यश दासगुप्ता ने उनको काफी संभाला है। बेटे के पैदा होने के बाद यश दासगुप्ता ने ही बेटे की जानकारी सभी को दी थी। नुसरत और यश दासगुप्ता एक दूसरे के साथ अब कई बार दिखाई देते थे। कहीं ना कहीं दबी आवाज में यश और नुसरत ने एक दूसरे के साथ रिश्ते को सबके सामने ला दिया है।

नुसरत जहां की तस्वीर

नुसरत जहां की तस्वीर

निखिल जैन ने भी अपने बयान में इस तरफ इशारा दिया था कि नुसरत और यश का अफेयर है। उनकी शादी टूटने की पीछे की भी वजह वहीं हैं। फिलहाल इस संबंध में नुसरत जहां और यश दासगुप्ता ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी है। बता दें कि यश दासगुप्ता बंगाली फिल्मों के बड़े अभिनेता हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X