..................... एयरपोर्ट पर हुई नुसरत भरूचा की फजीहत, मदद की जगह वीडियो बनाते रहे लोग Nusrat Bharucha was embarrassed at the airport, people kept making videos instead of helping her - Hindi Filmibeat

एयरपोर्ट पर हुई नुसरत भरूचा की फजीहत, मदद की जगह वीडियो बनाते रहे लोग, शर्मिंदा दिखी एक्ट्रेस

nushrat bharucha

सितारों के साथ कई बार ऐसे मामले हो जाते हैं जो कि ना चाहते हुए भी कैमरे में कैद होते हैं और उनकी फजीहत हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त अभिनेत्री नुसरत भरूचा का वायरल हो रहा है जिसने उनकी फजीहत करा दी है।

ये वीडियो सीधे एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है जिसमें वो कार की डिग्गी बंद करने का प्रयास कर रही हैं लेकिन वो बंद नहीं हो रही है। इस दौरान नुसरत कई बार कोशिश करती हैं लेकिन उनकी डिग्गी बंद नहीं होती है। शायद उनकी नेक्स्ट जेन कार की डिग्गी का सेंसर काम नहीं कर रहा था।

अभिनेत्री परेशान होती रहती हैं और मीडिया की तरफ देखती हैं। इस दौरान कोई उनकी मदद को नहीं आता है और लोग वीडियो बनाते रहते हैं। नुसरत के चेहरे से साफ पता चल रहा था कि दर्जनों कैमरे के सामने वो कितना अजीब महसूस कर रही थीं।

अब ये वीडियो पैपराजी के पेज पर वायरल हो रहा है और खुद नुसरत ने भी इसपर रिएक्ट किया है। बता दें कि नुसरत भरूचा ने इस वीडियो पर हंसते हुए अपना रिएक्शन दिया है। खुद उनको भी पता है कि उनके साथ काफी फनी सीन हुआ है।

एक्ट्रेस हाल ही में अपनी एक फिल्म ड्रीम गर्ल को लेकर चर्चा में आईं थीं गौरतलब है कि उनको ड्रीम गर्ल 2 में नहीं लिया गया था जिसकी वजह से वो दुखी थीँ। इस दौरान नुसरत ने कहा, "मैं ड्रीम गर्ल 1 का हिस्सा थी और मुझे वह पूरी टीम पसंद है। मुझे उनके साथ काम करने की बहुत याद आती है।

लेकिन उन्होंने मुझे ड्रीम गर्ल 2 में क्यों नहीं लिया, मुझे लगता है कि इसका जवाब केवल वे ही दे सकते हैं। मुझे नहीं पता, इसका कोई तर्क नहीं है और इसका कोई जवाब नहीं है। लेकिन उन्होंने मुझे कास्ट क्यों नहीं किया? मैं एक इंसान हूं, इसलिए बेशक दुख होता है।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।

Read more about: nushrat bharucha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X