..................... Nushrratt Bharuccha was replaced in Dream Girl 2, and she made a shocking disclosure - Hindi Filmibeat

'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर नुसरत भरुचा ने तोड़ी चुप्पी, कहा मैंने तो वक़्त निकाला था मगर उन्होंने ही...

 Nushrratt Bharuccha Was Replaced In Dream Girl 2

'ड्रीम गर्ल 2' फ़िल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है. जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट की अनाउंसमेंट भी की जा चुकी है. लेकिन आपको बता दें कि कास्ट से फैन्स कुछ ज्यादा खुश नहीं है. दरअसल दर्शक पार्ट 2 में एक बार फिर से नुसरत भरूचा को ही देखना चाहते थे. लेकिन टीज़र में अनन्या पांडे की एंट्री हो गई. बता दें कि ट्रेलर रिलीज होने से पहले जो भी प्रमोशन फिल्म का हुआ है उसमें सिर्फ आयुष्मान खुराना पूजा के किरदार में नजर आए थे. लेकिन ट्रेलर रिलीज में अनन्या पांडे की भी झलक देखने को मिली. जिस वजह से दर्शक काफी ज्यादा निराश हो गए हैं.

नुसरत भरुचा से पूछे गए सवाल

'ड्रीम गर्ल 2' फिल्म में अनन्या पांडे से ज्यादा लोग पूजा को देखने के लिए एक्साइटिड बने हुए हैं. इस फिल्म में एक बार नुसरत भरुचा को रिप्लेस कर दिया है और इसी वजह से दर्शकों द्वारा निराशा भी जताई गई है. लेकिन हाल ही में इस पर नुसरत भरूचा ने एनडीटीवी को एक इंटरव्यू दिया. जिसमें एक्ट्रेस ने इस फिल्म को लेकर भी खुलासा किया है.

अकेली फ़िल्म के प्रमोशन में हैं बिजी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी आने वाली सोलो लीड फिल्म 'अकेली' के लिए काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वह दिल्ली आई थी. जिस दौरान उनसे बातचीत हुई. एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्म के किरदार को लेकर भी बताया और कहा कि "यह काफी अलग और चैलेंजिंग था. 'अकेली' एक ऐसी लड़की की कहानी दर्शाती है, जो कि एक बार जून में फंस जाती है. यहां तक कि जिंदा रहना ही उसके लिए सबसे बड़ी जंग होता है." जिसके बाद में एक्ट्रेस इन ड्रीम गर्ल फिल्म के लिए भी सवाल पूछा गया.

ड्रीम गर्ल के मेकर्स से खफा हैं एक्ट्रेस

जब नुसरत भरूचा से पूछा गया कि ड्रीम गर्ल 1 या फिर ड्रीम गर्ल 2 में से आप किसे चुनेंगी. तब उन्होंने 'ड्रीम गर्ल 1' का नाम लिया. जिसके बाद में एक्ट्रेस से पूछा गया कि 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए उन्होंने वक्त क्यों नहीं निकाला. जिस पर एक्ट्रेस ने बेबाकी से जवाब दिया और कहा कि "मैंने तो टाइम निकाला था, लेकिन उन्होंने नहीं पूछा." एक्ट्रेस के इस बेबाक भरे जवाब से साफ उभर कर आ रहा है कि वह फिल्म का हिस्सा ना बनने पर काफी ज्यादा खफा है. दरअसल पहली फिल्म काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी. लेकिन अब लीड एक्ट्रेस को ही दूसरे पार्ट में रिप्लेस कर दिया गया.

Read more about: nushrratt bharuccha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X