Nushrratt Bharuccha जल्द शुरू करने वाली हैं हॉरर फिल्म 'छोरी 2' की शूटिंग, पार्ट 1 लिए जीता है अवार्ड

By Filmibeat Desk
nushrratt-bharuccha-to-start-shoot-for-horror-film-chhorii-2-she-won-an-award-for-the-first-part

Nushrratt Bharuccha Chhorii 2: इस साल हुड़दंग, राम सेतु और जनहित में जारी जैसी फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने वाली अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरु कर दी है। एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड्स में अपनी हॉरर फिल्म छोरी के लिए अवार्ड जीता है। वहीं अब उन्होंने इसके सीक्वल छोरी 2 के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नुसरत भरूचा ने हॉरर फिल्म छोरी के लिए खूब तारीफें लूटी थीं। वह कहती हैं, "मैं 27 तारीख को छोरी 2 की शूटिंग शुरू कर रही हूं, यह हैरान करने वाला है क्योंकि छोरी पिछले साल सेम तारीख को रिलीज हुई थी। यह और भी आश्चर्यजनक इसलिए भी है क्योंकि मैंने अभी-अभी छोरी के लिए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड्स में पुरस्कार जीता है.."

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैं हाल में अवॉर्ड सेरेमनी से वापस आई हूं और अब सीधे छोरी 2 की शूटिंग में बिजी होने वाली हूं। मैं आपको यह बता भी नही सकती कि इसकी स्क्रिप्ट कितनी डरावनी है। मैं आज मुहूर्त शूट कर रही हूं। हम छोरी के लिए मिले पुरस्कार का भी जश्न मना रहे हैं।"

कोई शक नहीं कि नुसरत इस वक्त अपने करियर के सबसे बेस्ट फेज़ को एन्जॉय कर रही हैं। वह बैक टू बैक फिल्में साइन कर रही हैं। साल 2022 में जहां उन्हें तीन फिल्मों में देखा गया, वहीं आने वाली फिल्मों में उनके पास 'छोरी 2' के अलावा.. अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के साथ 'सेल्फी' है। इसके अवाला उनके पास पाइपलाइन में 'अकेली' भी हैं, जो अभिनेत्री की एक और सोलो लीड फिल्म है। ये तीनों फिल्में 2023 में रिलीज होगीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X