Nushrratt Bharuccha ने शॉर्ट्स को थोड़ा और ऊपर खींचकर दिखाया प्राइवेट प्लेस का टैटू, पागल हो गए फैंस!

Nushrratt Bharuccha Tattoo: बॉलीवुड हसीनाएं अक्सर अपना टैटू फ्लॉन्ट करने में पीछे नहीं रहती हैं। फिर वो चाहे दीपिका हो या फिर कोई और। अब इस फेहरिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है... नुसरत भरूचा का, जिन्होंने हाल ही में एक बड़ा सा टैटू करवाया है और उसकी एक झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है।
नुसरत का खास जगह पर बना टैटू
नुसरत भरूचा (nushrat bharucha) के इस टैटू की खास बात यह है कि वो उनके प्राइवेट प्लेस पर है और इसे दिखाने के लिए हसीना को हसीना को अपने शॉर्ट्स तक ऊपर करने पड़े। जी हां, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं और इन फोटोज में हसीना ने ब्लैक टैंक टॉप पहना है और नीचे सफेद शॉर्ट्स कैरी किए हुए हैं। उन्होंने इन शॉर्ट्स के थाई वाले हिस्से को थोड़ा ऊपर कर लिया है, ताकि वो अपना टैटू दिखा सकें।
नुसरत का बोल्ड अंदाज
नुसरत भरूचा का ये अंदाज लोगों को काफी बोल्ड लग रहा है। कई लोग हसीना के टैटू की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने उन्हें इस तरह टैटू दिखाने को लेकर ट्रोल किया है। हालांकि, नुसरत को देखकर लग रहा है कि उन्हें लोगों के कमेंट से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है और वो अपना बेधड़क अंदाज दिखाने से पीछे नहीं हटेंगी।
आपको बता दें, नुसरत इससे पहले अपने इजरायल ट्रिप की वजह से खबरों में आई थीं। नुसरत ने 39वें हाइफ़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए इजरायल पहुंची थीं, जहां उनकी फिल्म 'अकेली' का सेलेक्शन किया गया था। आपको बता दें इस फिल्म की कहानी में भी उन्हें युद्ध क्षेत्र में फंसी एक महिला की भूमिका में दिखाया गया है, जिसे सुरक्षित घर पहुंचने के लिए अपनी जान की बाजी लगानी पड़ी।
नुसरत के साथ असल जिंदगी में भी इजरायल में कुछ ऐसा ही होता है कि वो युद्ध में फंस जाती हैं लेकिन वहां के प्रशासन की सूझबूझ से नुसरत समय से निकल आती हैं और सुरक्षित अपने देश पहुंच आती हैं। हालांकि वो इस कारण काफी सदमे में थीं और उन्होंने एक वीडियो जारी करके बताया था कि वो खुद को खुशनसीब मानती हैं कि भारत में हैं, जहां कि सुबह गोलीबारी और धमाकों से नहीं होती।


Click it and Unblock the Notifications











