इजरायल युद्ध में फंसी नुसरत ने सुनाई उस डरावने मंजर की कहानी, मेरी सुबह बम के धमाकों से हुई और फिर हमें...

Nushrratt Bharuccha

Nushrratt Bharuccha Video: इजरायल फिलीस्तीन युद्ध में फंसी हुए एक्ट्रेस नुसरत भरुचा की सलामती की दुआ हर कोई कर रहा था। एक्ट्रेस जब सही सलामत अपने देश लौटीं तो फैंस ने राहत की सांस ली। अब एक्ट्रेस ने भी एक वीडियो शेयर किया है और खुलासा किया है कि उस दिन का मंजर कैसा था।

नुसरत भरुचा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया और उसमें बोला कि मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे मैसेज किए, जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की। मैं वापस आ चुकी हूं, मैं ठीक हूं और अपने घर पर हूं। लेकिन दो दिन पहले मेरी नींद बम धमाकों की आवाज से टूटी, हर तरफ साइरन बज रहे थे। हमें बेसमेंट में ले जाया गया, फिर शेल्टर एरिया में ले जाया गया।

एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'मैं ऐसी परिस्थिति में पहले नहीं रही, आज जब मैं अपने घर में उठी हूं बिना किसी आवाज के तो मुझे इस बात का एहसास हुआ कि ये कितनी बड़ी बात है, हम कितने लकी हैं कि हम इस देश में हैं और सुरक्षित हैं। मैं भारत सरकार, भारतीय एंबेसी और इजरायली एंबेसी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने हमें सुरक्षित लौटने की दिशा में गाइड किया और साथ ही में उनके लिए प्रेयर करती हूं, जो अब भी युद्ध में फंसे है और मैं कामना करती हूं जल्द ही शांति होगी।'

इस वीडियो के अलावा नुसरत ने एक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 'पिछला हफ़्ता हमेशा मेरी स्मृति में हमेश अंकित रहेगा...भावनाओं के उतार-चढ़ाव से भरे पल, जिसके अंतिम 36 घंटे मेरे जीवन के सबसे अविस्मरणीय और चुनौतीपूर्ण रहेंगे...
मेरे निर्माता, स्टाइलिस्ट और मैं अपनी हालिया फिल्म 'अकेली' की स्क्रीनिंग के लिए प्रतिष्ठित हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए 3 अक्टूबर को इजराइल के हाइफा में अपने इजराइली को-एक्टर, त्साही हलेवी और अमीर बुतरस के साथ गई थी।

एक्ट्रेस ने लिखा- 'दो दिनों तक इज़रायल के सभी ऐतिहासिक स्थानों, जेरूसलम, जाफ़ा, बहाई, डेड सी का दौरा करने के बाद, हमने शुक्रवार की रात, 6 अक्टूबर को फिल्म के कलाकारों के लिए एक डिनर के साथ अपनी जर्नी लगभग समाप्त कर दी थी। उस शाम, त्साही, आमिर और मैंने हाइफ़ा फ़िल्म फेस्ट में हमारी फ़िल्म के चयन का जश्न मनाया था, एक-दूसरे से मिलने का वादा किया था और फिर से साथ काम करने का वादा किया था। हमने अलविदा कह दिया था और अगले दिन वापस उड़ान भरने के लिए तैयार थे।'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- 'शनिवार की सुबह पिछली शाम के जश्न जैसी नहीं थी। हम बमों के फटने की आवाजों और तेज सायरन की वजह से दहशत में आ गए। हम सभी को अपने होटल के तहखाने में एक 'आश्रय' में ले जाया गया। एक अंतहीन इंतजार के बाद, हमें पता चला कि इज़रायल पर हमला हो गया था। इस समाचार के लिए हमें कोई भी चीज़ तैयार नहीं कर सकती थी।'

More from Filmibeat

Read more about: nushrratt bharuccha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X