नुशरत भरूच की बड़ी छलांग - नई फिल्म का पोस्टर जनहित में जारी
नुशरत भरूच आजकल अमेज़ॉन प्राइम पर रिलीज़ हुई अपनी फिल्म छलांग की सफलता का जश्न मना रही हैं लेकिन उनके काम की गति तेज़ रफ्तार से आगे बढ़ रही है और उन्होंने अपनी अगली फिल्म का अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ कर दिया है। फिल्म का नाम है जनहित में जारी और नुशरत के साथ फिल्म में नज़र आएंगे पवैल गुलाटी।
फिल्म के डायरेक्टर हैं मैरी कॉम फेम उमंग कुमार और इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं ड्रीम गर्ल डायरेक्टर राज शांडिल्य। राज शांडिल्य ही नुशरत को ड्रीम गर्ल में डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म की टीम ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया।

ये पोस्टर काफी दिलचस्प है। इसे शेयर करते हुए नुशरत ने फिल्म की टैगलाइन भी शेयर की - ज़रूरत भी, ज़रूरी भी। साथ ही उन्होंने लिखा - एक वूमनिया सब पे भारी, सूचना ये जनहित में जारी। हालांकि, इससे ज़्यादा फिलहाल फिल्म के बारे में किसी को कुछ नहीं पता है।
बात करें पवैल गुलाटी की तो वो इसी साल अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ में तापसी पन्नू के पति की भूमिका में दिखाई दिए थे। वहीं नुशरत भरूच ने छलांग के साथ फैन्स का दिल जीता है।


Click it and Unblock the Notifications












