एक हाथ की हील पहनकर नुसरत पहुंचीं इवेंट में, चलना-फिरना हुआ मुश्किल, हाथ पकड़कर लोगों को ऊपर चढ़ाना पड़ा

Nushrratt Bharuccha Video: देश के सबसे सम्मानित अवॉर्ड्स में से एक है दादासाहब फाल्के अवॉर्ड्स। हाल ही में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2024 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई फिल्मों सितारों ने शिरकत की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे ज्यादा नुसरत के लुक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
नुसरत भरुचा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में वो ब्लैक बॉडीकॉन स्कर्ट के साथ शिमरी टॉप पहने नजर आ रही हैं। इसके ऊपर उन्होंने पर्पल कलर का केप पहना हुआ है। लेकिन इस पूरे लुक में वो काफी अनकंफर्टेबल नजर आ रही थीं और उसकी वजह थी उनकी हाई हील्स।
नुसरत भरुचा ने दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2024 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाने के लिए कुछ ज्यादा ही ऊंची हील्स कैरी कर रखी थी और इस वजह से वो कई बार अनकंफर्टेबल भी नजर आईं। हसीना को इस तरह देखकर लोग भी उनकी टांग खींचने लगे।
आपको बता दें, इससे पहले नुसरत उस वक्त खबरों में आई थीं, जब वो इजरायल के युद्ध में फंस गई थीं। पिछले साल अक्टूबर में हुए इजरायल और फिलीस्तीन के युद्ध में नुसरत खुद फंस गई थीं। लेकिन जैसे-तैसे उन्हें और उनकी टीम को सुरक्षित एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया था।
नुसरत ने भारत आकर अपनी हालत का खुलासा किया था और यह भी बताया था कि कैसे वो खुद को लकी मानती हैं कि वो भारत में हैं। जहां, किसी भी तरह के दंगों से आपके दिन की शुरुआत नहीं होती है। नुसरत ने भारत सरकार का भी शुक्रिया कहा और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के प्रति आभार प्रकट किया था।


Click it and Unblock the Notifications











