नुसरत भरुचा की फिल्म 'जनहित में जारी' ट्रेलर को दक्षिण भाषाओं में किया गया डब
विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य की जनहित में जारी में नुसरत भरुचा हैं। इस फिल्म का निर्देशन जय बसंतू सिंह ने किया हैं। हाल ही में रिलीज हुआ इस फिल्म का ट्रेलर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फिल्म के ह्यूमरस डायलॉग्स और सोच को उड़ान देने वाली स्टोरीलाइन की वजह से क्रिटिक्ट्स और इंडस्ट्री के लोग, सभी इसे खूब पंसद कर रहें है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक इसे पहुंचाने के लिए ट्रेलर को साउथ की भाषाओं जैसे की तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में डब किया गया है।
ताकि फिल्म के जरिए जो मैसेज दिया जा रहा है वो सभी तक पहुंच सकें।बता दें फिल्म के ट्रेलर को इतना पसंद किया गया कि रिलीज के 24 घंटों के अंदर ही इसे 10 मिलियन से अधिक बार देखा गया और यह तुरंत YouTube पर भी ट्रेंड करने लगा जिसके बाद दर्शक इसे बेहद सराहा रहें है। यही नहीं सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर अपनी दिलचस्पी साझा करने के साथ ही दर्शकों ने फिल्म को लेकर भी अपनी एक्साइटमेंट भी शेयर की है।

फिल्म के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया के बारे में बोलते हुए नुसरत भरुचा ने कहा, "प्रतिक्रिया बहुत जबरदस्त और उत्साहजनक है। मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। एक नया साहसी कदम उठाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करना बहुत अच्छा लगता है और इस प्रतिक्रिया ने हम सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
मुझे उम्मीद है कि वे भी फिल्म का आनंद लेंगे।"विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, विशाल गुरनानी, राज शांडिल्य, विमल लाहोटी, श्रद्धा चंदावरकर, बंटी राघव, राजेश राघव और मुकेश गुप्ता द्वारा निर्मित, श्री राघव एंटरटेनमेंट एलएलपी के सहयोग से भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और थिंक इंक पिक्चर्स प्रोडक्शन, द्वारा सह-निर्मित जूही पारेख मेहता, ज़ी स्टूडियोज़ की रिलीज़, जनहित में जारी 10 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जायेगी।


Click it and Unblock the Notifications
