महाकाल के दरबार पहुंचीं नुसरत भरुचा तो मुस्लिम मौलाना भड़के, बोले- 'यह इस्लाम के खिलाफ है, कलमा पढ़ो और...'

Nushrratt Bharuccha Mahakal Temple Visit Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने नए साल 2026 से पहले पुत्रदा एकादशी 2025 के शुभ अवसर पर 30 दिसंबर (मंगलवार) को मध्य प्रदेश के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। यह उनकी महाकाल मंदिर की दूसरी यात्रा बताई जा रही है।

Nushrratt Bharuccha Mahakal Temple Visit Controversy

महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान नुसरत भरुचा ने पारंपरिक भस्म आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान मंदिर प्रशासन और पुजारियों की ओर से उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। मंदिर परिसर में उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

धार्मिक यात्रा पर उठे सवाल

नुसरत भरुचा की इस धार्मिक यात्रा को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक्ट्रेस के मंदिर जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

मौलाना का कहना है कि नुसरत मुस्लिम होते हुए मंदिर में पूजा-पाठ, जलाभिषेक और अन्य धार्मिक परंपराओं में शामिल हुईं, जो इस्लामिक मान्यताओं के खिलाफ है। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इस्लाम में इस तरह की गतिविधियों की इजाजत नहीं है।

तौबा करने की दी नसीहत

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बयान में कहा कि नुसरत भरुचा को अपने इस कदम के लिए तौबा करनी चाहिए, इस्तिगफार पढ़ना चाहिए और कलमा पढ़ना चाहिए। उनके मुताबिक, एक्ट्रेस ने इस्लाम के नियमों के विरुद्ध जाकर काम किया है।

फिल्मों में बिजी नुसरत

वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत भरुचा हाल ही में साइलेंट फिल्म 'उफ्फ ये सियापा' में नजर आई थीं, जिसमें सोहम शाह, नोरा फतेही, ओमकार कपूर और शरीब हाशमी भी अहम रोल में थे। आने वाले समय में नुसरत फिल्म 'बन टिक्की' में दिखाई देंगी, जो 2026 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अभय देओल, शबाना आजमी और जीनत अमान भी नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Read more about: nushrratt bharuccha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X