मुस्लिम होकर केदारनाथ पहुंची ये एक्ट्रेस, शेयर किया एक्सपीरियंस, बोलीं- मुझे बुलावा आया था..

Nushrratt Bharrucha On Kedarnath Visiting: नुसरत भरुचा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि साल 2024 में उन्होंने पहली बार केदारनाथ बाबा के दर्शन किए थे। वह कपाट बंद होने से पहले केदार धाम पहुंची थी और उन्होंने बद्रीनाथ मंदिर में भी जाकर दर्शन किए थे। लेकिन जब अभिनेत्री ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया तो लोगों ने उनका खूब ट्रोल किया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुस्लिम होने के बावजूद नुसरत भरुचा का केदारनाथ जाना कई सारे लोगों को गवारा नहीं था। अब हाल ही में शुभांकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने केदारनाथ दौरे का अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनका केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने का बहुत ज्यादा मन था।
नुसरत भरुचा ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मैं बस वहां पर जाकर माता देखना चाहती थी और उस एनर्जी को लेकर बहुत ज्यादा ब्लेस्ड होना चाहती थी। मैं जब केदारनाथ गई थी तो बस वहां पर बैठना चाहती थी।" जब एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि मुस्लिम परिवार में पैदा होने के बाद आपको किस चीज ने इंस्पायर किया?
नुसरत भरुचा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि शायद उन्हें बुलावा आया था। एक्ट्रेस ने कहा कि "मैं वैष्णो देवी जाकर आई हूं और केदारनाथ की यात्रा काफी ज्यादा मुश्किल है। वहां की वाइब एक अलग ही सुकून देती है और मैं वहां जाकर बहुत चुप हो गई थी। मेरी आत्मा और मेरा दिमाग बिल्कुल शांत हो गया था और कोई परेशानी नहीं थी। नहीं कोई सवाल थे। ना कोई हड़बड़ी और ना ही भागम दौड़ी थी।"
नुसरत भरुचा ने आगे कहा कि "मुझ में तब स्थिरता आ गई थी और इसीलिए मैं वहां पर बैठ गई थी। मेरी वहां की कई तस्वीरें भी हैं, जहां पर मैं बैठी हुई हूं। वहां बैठकर मैं लोगों को ऑब्जर्व कर रही थी और वहां मुझे लोगों के शोर शराबी में भी हवा की आवाज सुनाई दे रही थी। मैं नहीं जानती हूं कि यह सब कैसे हुआ।"


Click it and Unblock the Notifications











