इस एक्ट्रेस को अरेंज मैरिज के आ चुके हैं कई ऑफर, लड़कों ने रखी एक्टिंग छोड़ने की मांग, बोलीं- ये अच्छी बात...

Nushrratt Bharuccha

Nushrratt Bharrucha On Arrange Marriage: नुसरत भरूचा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि धीरे-धीरे ही सही लेकिन वह अपनी एक खास पहचान इंडस्ट्री में बनाती जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म प्यार का पंचनामा से की थी और छोरी फिल्म से उन्होंने एक खास पहचान बनाई।

नुसरत भरूचा ने अपने करियर में काफी बेहतरीन किरदार निभाए हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह एक इंडिपेंडेंस महिला, एक्टर और अपने परिवार को पालने वाली अकेली इंसान है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके ऊपर भी शादी का प्रेशर है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनको भी अरेंजमेंट के लिए लड़के देखने आए थे।

बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान शादी के प्रेशर को लेकर नुसरत भरूचा ने बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि "मैं हाल ही में अपनी दादी से मिलने के लिए घर गई थी और उन्होंने मुझसे शादी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मेरी उम्र तो देखो। तुम्हारे मां-बाप भी बूढ़े हो गए हैं। अब तेरा ख्याल कौन रखेगा? शादी कर ले।"

नुसरत भरूचा ने आगे बात करते हुए बताया कि "मेरे पिता ने भी जवाब में उन्हें कहा कि हम भी इसे यही कहते रहते हैं। हम तो इसको शादी करने के लिए कहते हुए थक गए हैं। लेकिन अब मैं शादी को लेकर घर में लड़ाई नहीं करती हूं। मैं सिर्फ कह देता हूं कि जिस दिन मुझे लड़का मिल जाएगा मैं शादी कर लूंगी।"

एक्ट्रेस ने कहा कि "मैं यही कहती हूं कि आपको कोई लड़का नहीं मिल रहा है और मुझे भी नहीं मिल रहा है। तो इसमें मैं क्या करूं।" नुसरत भरूचा ने इस पर आगे बात करते हुए बताया था कि वह हमेशा से अरेंज मैरिज को लेकर ओपन रही है। लेकिन उनको कभी भी सही इंसान नहीं मिला।

नुसरत भरूचा ने बताया कि "मैंने अपने माता-पिता के बताए कई सारे लड़कों से मुलाकात की है। मैं बिना लड़की की फोटो देख भी अरेंज मैरिज की मीटिंग पर जा चुकी हूं। लेकिन इन मीटिंग में मेरी शर्त यही रही कि खाना मैं सेलेक्ट करूंगी जिससे कि लड़का पसंद आए ना आए खाना तो पसंद का होगा।"

नुसरत भरूचा ने इस दौरान यह भी खुलासा किया कि अरेंज मैरिज की मीटिंग में लोगों ने उनसे हमेशा एक्टिंग छोड़ने को लेकर कहा। एक्ट्रेस ने बताया कि "मुझे अरेंज मैरिज में यह बात पसंद है कि लोगों को पता है कि उनका कैसा पार्टनर चाहिए। लेकिन कई बार मुझसे कहा गया है की शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दो और मैं मुस्कुरा कर उनकी शर्त को मना कर देती हूं कि ये तो नहीं होगा।"

More from Filmibeat

Read more about: nushrratt bharuccha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X