39 साल की इस एक्ट्रेस का इंडस्ट्री में नहीं कोई दोस्त, बोलीं- अकेलेपन को ग्लैमराइज...

Nushrratt Bharrucha: नुसरत भरूचा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में प्यार का पंचनामा से लेकर सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अब हाल ही में नुसरत भरूचा ने फिल्म इंडस्ट्री में अकेलेपन को लेकर बात की है।
नुसरत भरूचा ने दावा किया कि लोग अब अकेलेपन को ग्लैमराइज कर रहे हैं और हमेशा बहादुर बनने का दबाव हम पर रहता है। अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि अवार्ड जीतने के बाद में उनके अचीवमेंट का जश्न बनाने वाला उनके पास में कोई दोस्त भी नहीं था।
बॉलीवुड बबल के साथ इंटरव्यू के दौरान नुसरत भरूचा से जब सवाल किया गया कि क्या इंडस्ट्री में लोग अकेलापन महसूस करते हैं? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि आप जानते हैं कि "आपने मुझे यह सवाल मेरी जिंदगी के बहुत ही गलत वक्त पर पूछा है। इसीलिए यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है और यह बहुत अकेलापन भरा होता है।"
नुसरत भरूचा ने आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे पास में एक दोस्त है जिसका नाम इशिता राज है। उसके साथ में यह बॉन्ड बनाना, इसमें बहुत समय लगा। अगर मैं ईमानदारी से बताऊं तो ये जो थिक फ्रेंडशिप वाला सीन होता है वह इंडस्ट्री में बहुत कम होता है। लेकिन हम दोनों में ऐसा है।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "और आपको पता है, यह हाल के महीना की बात है जब मैं उससे कहा था कि इशिता मेरे पास में कौन है यार? मेरे दोस्त कहां हैं? सपोर्ट सिस्टम कहां है? वह एक इंसान कहां है? मुझे अच्छे से याद है कि मैं शहर से एक अवार्ड लिया था- क्या फिल्म थी मुझे अच्छे से याद नहीं। देखा?"
नुसरत भरूचा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं अवार्ड लेकर गाड़ी में बैठी हुई थी और अकेली थी। मैंने खुद से कहा कि मैं किसको बताऊं यार? मैंने अवार्ड जीत लिया है और किसके साथ में मैं जश्न मनाऊं। खुशी किसके साथ में बांटू? बस टाइम है।"
नुसरत भरूचा ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि "लोग अकेलेपन को इतना ग्लैमराइज क्यों करते हैं? एक्ट्रेस ने कहा कि अकेलापन एक फंक्शनैलिटी सिस्टम बन चुका है। हम इसको ग्लैमराइज क्यों कर रहे हैं? मैं ईमानदारी से बताऊं तो यह नहीं समझती, मुझे समझ में ही नहीं आता है कि यह कहना इतना कठिन क्यों है? इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है और यह है मुझे प्रभावित नहीं करता।"
अगर हम नुसरत भरूचा के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उनका आखिरी बार सोहा अली खान के साथ में लेटेस्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म 'छोरी 2' में देखा गया। इस फिल्म को 11 अप्रैल को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। फिल्म में सौरभ गोयल के अलावा पल्लवी अजय, गश्मीर महाजनी और हार्दिक शर्मा जैसे सितारों ने अहम किरदार निभाया।


Click it and Unblock the Notifications