मुस्लिम होकर भी संतोषी मां के 16 व्रत रख चुकी हैं ये एक्ट्रेस, वैष्णोदेवी में टेका था माथा

Nushrratt Bharrucha Had 16 Fast Of Santoshi Maa

Nushrratt Bharrucha Had 16 Fast Of Santoshi Maa: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे सितारे हैं जो मुस्लिम होकर भी हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक का नाम शामिल है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो धर्म से मुस्लिम है और दिन में पांच बार नमाज भी पढ़ती है। इसके बावजूद भी मंदिरों में दर्शन करने जाती हैं।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की। जानकारी के लिए आपको बता दे कि इस समय अभिनेत्री 'छोरी 2' फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में उनकी खूब तारीफ हो रही है। हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस में अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है।

नुसरत भरूचा ने इस दौरान खुलासा किया कि वह बचपन से ही मंदिर से लेकर गुरुद्वारा और चर्च में जाती रहती हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह न्यूमरोलॉजी को काफी मानती है और 2020 में उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग भी चेंज करवाई थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने 9 फिल्में की हुई है।

जब नुसरत भरूचा से सवाल किया गया कि मुस्लिम होकर न्यूमरोलॉजी में वो विश्वास करती हैं। तो उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही मंदिर और गुरुद्वारा से लेकर चर्च भी जाती है। साथ ही अभिनेत्री ने बताया कि वह संतोषी माता के 16 शुक्रवार के व्रत भी रख चुकी हैं और उन्होंने नोवेना भी रखा हुआ है।

जब नुसरत भरूचा से सवाल किया गया कि वह केदारनाथ क्यों गई थी तो उन्होंने जवाब में कहा कि मेरा केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने का बहुत ज्यादा मन था। मैं वहां पर जाकर एनर्जी को महसूस करना चाहती थी और वहां पर आशीर्वाद लेना चाहती थी। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह वैष्णो देवी माता के मंदिर भी जा चुकी हैं।

नुसरत भरूचा ने इस पर बात करते हुए कहा कि वह पूरे 13 किलोमीटर ट्रैक की चढ़ाई करके माता के मंदिर पहुंची थी। दर्शन करने के बाद में उन्होंने दूसरे दिन चलकर ही वापसी की थी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनके मंदिर दर्शन करने के पीछे कोई भी लॉजिक नहीं है बस बुलावा आता है और वह चली जाती हैं।

नुसरत भरूचा ने बताया कि केदारनाथ जाकर उन्होंने वहां पर काफी सुकून महसूस किया। उन्होंने वहां पर काफी देर तक बैठकर वहां की एनर्जी को महसूस किया और चीजों को दिखा। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी फैमिली में उनकी आंटी दूसरे धर्म को मानती है और वह चर्च भी उनको लेकर जाती थी। वहां पर उन्होंने उनसे 9 नोवेना करवाए। एक्ट्रेस चर्च में कैंडल भी जलाकर आई थी।

नुसरत भरूचा ने बताया कि वक़्त मिला तुम्हें पांच वक्त की नमाज भी पड़ सकती हूं और मुझे वहां भी काफी ज्यादा सुकून मिलता है। वही नुसरत ने ट्राली को लेकर भी कहा कि उन्हें इन सब चीजों से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। वह मंदिर भी जाएंगी और नमाज भी पढेंगी।

More from Filmibeat

Read more about: nushrratt bharuccha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X