नुसरत भरूचा से इजरायल में हुआ संपर्क, लड़ाई के बीच इस हालत में हैं अभिनेत्री?

आज सुबह खबर आई थी कि बॉलीवुड अदाकारा नुसरत भरूचा इस वक्त इजरायल में फंसी हुई है। इसके बाद लोग काफी हैरान हो गए थे और फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे। गौरतलब है कि इस वक्त इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध वाले हालात हैं।
लेकिन अब एक खबर सामने आई है जिसमें पता चला है कि नुसरत भरूचा सही सलामत हैं और इस वक्त एयरपोर्ट पर हैं। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो इजरायल में फंसी अभिनेत्री नुसरत भरूचा सुरक्षित हैं और जल्द ही वह भारत के लिए उड़ान भरेगी।
नुसरत भरूचा इस देश में फिल्म फेस्टिवल के लिए पहुंची थी, जहां पर फिलिस्तीन मिलीटेंट हमास द्वारा हमले के बाद वह फंस गई थी। नुसरत भरूचा को लेकर अपडेट आई है और सिद्धार्थ मिश्रा ने लिखा है,
''एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इजराइल में हैं, वह हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए इजराइल गई थीं। सूत्रों का कहना है कि वह सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे पर पहुंच गई है और इजराइल से बाहर उड़ान का इंतजार कर रही है।''
इसके अलावा एक बयान आया है कि, "आखिरकार हम नुसरत से संपर्क करने में कामयाब रहे और दूतावास की मदद से, उसे सुरक्षित घर वापस लाया जा रहा है। हमें सीधी उड़ान नहीं मिली, इसलिए वह कनेक्टिंग फ्लाइट से घर आ रही है।
उसकी आगे की सुरक्षा के लिए, अधिक जानकारी साझा नहीं किया जा सकता, लेकिन जैसे ही वह भारत पहुंचेगी, हम आपको सूचित करेंगे। अभिनेता की टीम ने एक बयान में कहा, "हमें राहत है और भगवान का शुक्र है कि वह सुरक्षित है और भारत आ रही है।"
इसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। हालांकि उनकी फ्लाइट कितने बजे की है और वो कब इंडिया में लैंड करती हैं ये तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











