Nushrat Bharucha- वॉर के बीच इजरायल में फंसी अभिनेत्री नुसरत भरूचा, टीम से टूटा संपर्क!

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। पता चला है कि वो इस वक्त इजराइल में हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। सभी जानते हैं कि इजराइल और फिलिस्तीन बीच इस वक्त युद्ध जैसे हालात हैं और दोनों देश एक दूसरे पर गोले बरसाने में लगे हैं।
इस हालात में अभिनेत्री इजराइल में फंसा होना काफी परेशान करने वाला है। नुसरत भरूचा इजराइल में हैं और इसको लेकर उनकी ही टीम के एक सदस्य पुष्टि की है और स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है। इस टीम मेंबर के मुताबित "नुसरत भरूचा इज़राइल में फंस गई हैं।
वह हाइफ़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए वहां गई थीं। उनकी टीम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनसे आखिरी संपर्क शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ था।
उस संचार के दौरान, वह एक तहखाने में थी और सुरक्षित स्थिति में थी।''' इसके बाद उनसे किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है। हालांकि टीम ने ये भी बताया कि उनको वहां से सुरक्षित निकालने को लेकर टीम लगातार काम कर रही है।
वर्कफ्रंट पर नुसरत को हाल ही में फिल्म 'अकेली' में देखा गया था, जो अगस्त में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में इराक के गृहयुद्ध में फंसी एक लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो अराजकता के बीच घर लौटने के लिए संघर्ष कर रही है। चौकाने वाली बात ये है कि फिल्म की तर्ज पर ही वो इस वक्त एक देश में फंसी हुईं हैं।
कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने ड्रीम गर्ल 2 का हिस्सा ना बनने को लेकर दुख जाहिर किया था और खबरों में आईं थीं। उनका कहना था मुझे ड्रीम गर्ल 2 में क्यों नहीं लिया, मुझे लगता है कि इसका जवाब केवल वे ही दे सकते हैं। मुझे नहीं पता, इसका कोई तर्क नहीं है और इसका कोई जवाब नहीं है। फिलहाल फैंस उनके इजरायल से सही सलामत निकलने को लेकर दुआ कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











