..................... Nushrat Bharucha, share moment of her ‘Pehli Chhalaang release on amazon prime - Hindi Filmibeat

'छलांग' की रिलीज़ से पहले, नुसरत भरूचा ने अपने लाइफ की पहली छलांग की साझा!

By Filmibeat Desk

अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर अपने वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार सोशल कॉमेडी फ़िल्म 'छलांग' के साथ है। इस फिल्म की एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपने उस दिन को याद किया जिसने उनके जीवन को अच्छे के लिए बदल दिया। प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने 'पहली छलांग' यानी साहस, विश्वास, मुक्ति, विजय, प्रतिबद्धता या दृढ़ संकल्प का एक हिस्सा साझा करते हुए एक एक्टिविटी की शुरुआत की है जिसने उनके जीवन को परिभाषित करने और उसे आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनके नक्शेकदम पर चलते हुए, आगामी पारिवारिक फिल्म के निर्माता ने अब बड़े पैमाने पर प्रशंसकों और दर्शकों से अपने बीते दिनों को याद करते हुए अपनी #PehliChhalaang पल को साझा करने के लिए कहा है। यह कुछ भी हो सकता है, जैसे कि विश्वास की एक छलांग या ज़िन्दगी के सुनहेरे अवसर की तरफ़ एक बड़ी छलांग!

Nushrat

यह अक्सर ये छोटे कदम होते हैं जो अविश्वसनीय कहानियों को बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सभी को प्रोत्साहित करते हैं कि हमें कुछ पाने के लिए एक अतिरिक्त मील चलने की ज़रुरत है। प्रशंसकों को व्यक्तिगत रूप से संबंधित कर सकने वाले ये सर्वोत्कृष्ट क्षण निश्चित रूप से इस आगामी फिल्म के प्रति उत्साह के स्तर को एक पायदान ऊपर ले जाएंगे।

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, फिल्म लव फिल्म्स प्रोडक्शन की है जिसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। अजय देवगन, लव रंजन, अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म में बहुमुखी अभिनेता राजकुमार राव और नुसरत भरूचा के साथ सौरभ शुक्ला, सतीश कौशिक, जीशान अय्यूब, इला अरुण और जतिन सरना प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 13 नवंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X