'ड्रीम गर्ल 2' से निकाले जाने पर दुखी हैं नुसरत भरुचा, छलका दर्द, बोलीं- ये उनका फैसला..

Nushrat Bharucha on Dream Girl 2- ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर जब सामने आया तो इसने सबका दिल जीत लिया लेकिन इस फिल्म में कुछ ऐसा हुआ जो कि काफी चौकाने वाला भी था। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री नुसरत भरुचा की जिनको इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनाया गया है।
फिल्म सभी किरदार वही हैं लेकिन इस बार नुसरत की जगह अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। सभी जानते हैं कि ड्रीम गर्ल में नुसरत भरुचा ने अभिनय से लोगों को काफी खुश किया था और वो पसंद की गई थीं। हालांकि नुसरत भरुचा से जब इसको लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होने चौकाने वाला जवाब दिया है।
दरअसल अभिनेत्री इस फिल्म का हिस्सा ना बन पाने के कारण दुखी हैं लेकिन उन्होने इसके ट्रेलर की तारीफ की है। नुसरत ने कहा, "मैं ड्रीम गर्ल 1 का हिस्सा थी और मुझे वह पूरी टीम पसंद है। मुझे उनके साथ काम करने की बहुत याद आती है।
लेकिन उन्होंने मुझे ड्रीम गर्ल 2 में क्यों नहीं लिया, मुझे लगता है कि इसका जवाब केवल वे ही दे सकते हैं। मुझे नहीं पता, इसका कोई तर्क नहीं है और इसका कोई जवाब नहीं है। लेकिन उन्होंने मुझे कास्ट क्यों नहीं किया? मैं एक इंसान हूं, इसलिए बेशक दुख होता है।'
इसके अलावा नुसरत का कहना था, ''निःसंदेह यह अनुचित लगता है। लेकिन मैं समझ गई, यह उनका निर्णय है। बढ़िया, कोई समस्या नहीं।" नुसरत भरुचा ने इसके आगे भी काफी कुछ कहा है और बिना किसी को बुरा भला कहे अपनी बात रखी है।
हालांकि लोग भी नुसरत को इस फिल्म में देखना चाहते हैं और अनन्या को देखकर ट्रोलिंग भी काफी ज्यादा हुआ थी। नुसरत भरुचा के इस बयान के बाद हालांकि मेकर्स की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications