Photos- बोल्ड ड्रेस पहनने पर नुसरत भरूचा हुई थीं ट्रोल, अब दिया ऐसा जवाब कि ट्रोलर्स की बोलती की बंद
आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में नजर आईं नुसरत भरूचा को हाल में ही अपने एक आउटफिट के चलते बुरी तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा। फिल्मफेयर अवॉर्ड के मौके पर नुसरत भरूचा ग्रीन कलर के हाई थाई स्लिट गाउन में नजर आईं। इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर नुसरत भरूचा को निशाने पर लिया गया। अब कई दिन बीत जाने के बाद एक्ट्रेस का बयान इस पर आया है।
मीडिया को दिए इंटरव्यू में नुसरत भरूचा से जब उस ड्रेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे देश में अभिव्यक्ति की आजादी है। इसीलिए कुछ लोगों को लगता है वह कुछ भी बोल सकते हैं। लेकिन उन्हें यह समझने की भी जरूरत है कि जैसे उन्हें बोलने की आजादी है तो उसी तरह मुझे पहनने की आजादी है और ये मेरा अधिकार है।


Click it and Unblock the Notifications