शूटिंग के दौरान नुसरत भरुचा को आया अटैक, फिल्म छोड़कर जाना पड़ा अस्पताल!
अभिनेत्री नुसरत भरूचा कितना शानदार अदाकारा हैं ये उन्होने कई धमाकेदार फिल्मों में साबित करके दिखाया है। अक्सर उनको लेकर किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो आपको काफी चौकाने वाला है। दरअसल हाल ही में एक फिल्म के सेट पर नुसरत भरुचा अचानक बीमार हो गईं थीं और उनको आनन फानन में अस्पताल लेकर भागना पड़ा था। दरअसल उनको वर्टिगो अटैक आया था और फिल्ममेकर्स काफी परेशान हो गए थे।
हालांकि ये कई दिन पहले की बात है लेकिन अब ये खबर सुर्खियों में है। नुसरत भरुचा को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खबर है कि अब अभिनेत्री कुछ दिन तक सेट पर नजर नहीं आएंगी क्योंकि डॉक्टरों ने उनको करीब 15 दिन तक आराम करने की सलाह दी है।

वर्टिगो अटैक की बात करें तो डॉक्टर्स के मुताबिक ये तनाव के कारण आता है। खबर है कि इस दौरान नुसरत भरूचा की ब्लड प्रेशर 70 से भी कम हो गया था। इसी के कारण वो बेहोश होकर गिर गईं थीं।
वर्क फ्रंट पर, नुसरत जल्द 'राम सेतु', 'हुड़दंग', 'छोरी' और एक अघोषित परियोजना में दिखाई देंगी। नुसरत भरुचा ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और उनके काम की सराहना होती रही है।
आने वाले समय वो कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। नुसरत भरूचा इंडस्ट्री से नहीं है फिर भी उन्होने काफी कम समय में अपना बड़ा नाम बनाया है। फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से उनको पहचान मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications