36 साल की हुईं बॉलीवुड की स्वीटी नुशरत भरूच, शेयर किया - फिल्म फ्लॉप होने से डिप्रेशन में चली गई थीं

एक्ट्रेस नुशरत भरूच आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। लॉकडाउन में ये उनका दूसरा जन्मदिन है। पिछले साल उन्होंने अपनी मम्मी के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। एक इंटरव्यू में नुशरत भरूच ने उन दिनों के बारे में बात की जब उनकी फिल्म आकाशवाणी फ्लॉप हो गई थी।

नुशरत का कहना था कि फिल्म फ्लॉप होने का सारा श्रेय उन्होंने खुद पर थोप दिया था और वो ये सोचकर डिप्रेशन में चली गई थीं कि उनकी वजह से प्रोड्यूसर के पैसे डूब गए। नुशरत फिल्म के लिए अपनी फीस भी नहीं लेना चाहती थीं।

nushrat-bharucha-opens-up-on-battling-depression-over-a-flop-film-wanted-to-return-her-fees

खैर, समय बदला और प्यार का पंचनामा 2 के साथ नुशरत एक बार फिर से फैन्स का दिल जीत ले गईं। वहीं इस बार वो फिल्म की लाईमलाईट भी ले गईं। और सोनू के टीटू की स्वीटी ने तो उन्हें रातों रात स्टार बना दिया।

नुशरत भरूच ने बॉलीवुड में 11 सफल साल पूरे किए हैं। और वो उन चंद लोगों में से हैं जिन्होंने केवल अपने काम के दम पर अपने फैन्स कमाए हैं। 2020 में जहां फैन्स ने नुशरत को छलांग में देखा वहीं 2021 में नुशरत नेटफ्लिक्स की फिल्म अजीब दास्तान्स में दिखाई दे चुकी हैं और एक बार फिर अपने काम से सबका दिल जीत चुकी हैं।

पहली सुपरस्टार फिल्म

पहली सुपरस्टार फिल्म

राम सेतु, नुशरत भरूच की पहली सुपरस्टार फिल्म होगी। यानि कि अक्षय कुमार उनके पहले ए लिस्ट को स्टार हैं। लॉकडाउन से पहले, नुशरत फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।

सलमान की भी पसंद

सलमान की भी पसंद

वहीं नुशरत भरूच के आने वाले प्रोजेक्ट्स में शामिल है सलमान खान की फिल्म बुलबुल मैरिज हॉल। इसे सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है।

यहां से हुई थी शुरूआत

यहां से हुई थी शुरूआत

नुशरत भरूच ने अपना फिल्म डेब्यू एक ऐसी फिल्म के साथ किया था जो किसी को याद भी नहीं होगी। 2006 में आई फिल्म जय संतोषी मां के साथ नुशरत ने अपना फिल्म डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ राकेश बापट थे।

स्लमडॉग मिलियनेयर का मौका

स्लमडॉग मिलियनेयर का मौका

नुशरत भरूच को डैनी बॉयल को ऑस्कर विनिंग फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए लतिका की दोस्त के मुख्य रोल के लिए सेलेक्ट कर लिया गया था। नुशरत फिल्म में फ्रीडा पिन्टो के साथ नज़र आने वाली थी। लेकिन फिर एन वक्त पर उन्हें रिजेक्ट करते हुए माफी मांगी गई। कारण दिलचस्प था।

किरदार में फिट नहीं

किरदार में फिट नहीं

डैनी बॉयल की टीम ने नुशरत को बैठाया और समझाया कि वो एक शानदार एक्टर हैं। उनमें सब कुछ बेहतरीन है। लेकिन बस दिक्कत ये ही कि उनका लुक किरदार के साथ नहीं जा रहा है और लाख मेकअप के बावजूद वो झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली लड़की नहीं लग रही हैं।

नहीं मिला काम

नहीं मिला काम

इसके बाद 2010 तक नुशरत को कहीं काम नहीं मिला। चार साल उन्होंने काफी स्ट्रगल किया और फिर उनकी किस्मत खुली एकता कपूर की फिल्म के साथ।

लव सेक्स और धोखा

लव सेक्स और धोखा

एकता कपूर की फिल्म लव, सेक्स और धोखा के साथ नुशरत भरूच ने अपने करियर की शुरूआत की। 2010 में आई दिबाकर बनर्जी की ये फिल्म क्रिटिक्स को काफी पसंद आई थी।

लव रंजन हुए लकी

लव रंजन हुए लकी

इसके बाद नुशरत भरूच पर नज़र पड़ी लव रंजन की जिन्होंने नुशरत को प्यार का पंचनामा के लिए साईन किया। इस फिल्म के हिट होते ही नुशरत की भी गाड़ी बॉलीवुड में चल पड़ी।

रातों रात बनी स्टार

रातों रात बनी स्टार

नुशरत भरूच, सोनू के टीटू की स्वीटी के साथ रातों रात स्टार बन गई। इस फिल्म में उनका किरदार जिसे विलेन की तरह पेश कर दिया गया, सबके दिल में छा गई।

दूसरा जन्मदिन

दूसरा जन्मदिन

लॉकडाउन में ये नुशरत भरूच का दूसरा जन्मदिन है। उन्होंने पहला जन्मदिन भी लॉकडाउन में ही मनाया था। उम्मीद करते हैं कि अगले साल नुशरत अपने जन्मदिन पर जमकर पार्टी कर पाएं। जन्मदिन मुबारक हो नुशरत।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X