'मैं हमेशा हंसल मेहता की फैन रही हूं, उनके साथ काम करना मेरी बकेट लिस्ट में शामिल था'- नुसरत भरुचा

हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'छलांग' में नुसरत भरुचा और राजकुमार राव नजर आने वाले हैं। हर फिल्म के साथ अपने काम से प्रभावित कर रहीं अभिनेत्री ने कहा कि वह हमेशा से अनुभवी निर्देशक हंसल के साथ काम करने की इच्छा रखती थी और छलांग के साथ उनका यह सपना सच हो गया है।

हंसल मेहता के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, नुसरत ने कहा कि, "मैं हमेशा हंसल मेहता की प्रशंसक रही हूं। मुझे लगता है कि उनकी दुनिया, उनकी कहानियां बेहद प्रेरणादायक और अलग व वास्तविक होती हैं। यह आप में जज्बा भर देती है और यह आपको एक्शन लेने के लिए मजबूर करती है या यह एक विचार को उकसाती है या यह आपके भीतर किसी प्रकार के एक्शन को उकसाती है कि आप आगे कैसे रहना चाहते हैं, आप क्या विकल्प बनाते हैं और आपके विचार किस तरह के होने चाहिए।"

Chhalaang

आगे वह कहती हैं, "मुझे हमेशा लगता है कि उनके साथ कुछ करने से यह मुझे एक कलाकार और एक व्यक्ति के रूप में बदल देगा और मैं वास्तव में उनके साथ काम करना चाहती थी। यह उन बकेट लिस्ट में से चीजें हैं, मुझे उनके साथ एक फिल्म करनी है और मुझे उनकी दुनिया और उनके सिनेमा का हिस्सा बनना है। यह बिलकुल सही था, मेरा यह लालच कि मेरे करियर में उनके साथ एक फिल्म और काम करने का एक अनुभव होना चाहिए। मैं वास्तव में बहुत खुश और आभारी हूं कि मुझे ऐसा करने का मौका मिला।"

छलांग के बारे में नुसरत ने कहा, "यह एक हल्की-फुल्की मजेदार फिल्म बन रही है, जो ज़्यादा सीरियस और डार्क नहीं है। लेकिन यह दिन के अंत में आपके भीतर एक्शन या विचार को उकसाता है जो अन्य सिनेमा में देखने मिलता है। अंदर ही अंदर वह अपने काम और अपनी फिल्मों के साथ बहुत कुछ कह जाते है और मैं वास्तव में उनके साथ इस फ़िल्म का हिस्सा बन कर खुश हूं।"

नुसरत छलांग के साथ अपने हरियाणवी लहजे में और एक साधारण उत्तर भारतीय लड़की की भूमिका में नजर आएंगी। फैंस को अभी से राजकुमार राव के साथ नुशरत की ताज़ा और जीवंत केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है। "छलांग" के अलावा, नुसरत जल्द हुरडंग में सनी कौशल और विजय वर्मा के साथ नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X