बुसान फिल्म फेस्टिवल: एशियन कंटेंट अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नुसरत भरूचा को मिला नामांकन

By Filmibeat Desk

Dharmatic एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित एंथोलॉजी 'अजीब दास्तान' में राज मेहता द्वारा निर्देशित 'खिलौना' शॉर्ट फिल्म में अभिनय करने वाली नुसरत ने इस साल की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर में फिल्म रिलीज होने पर प्रदर्शन के लिए बहुत प्रशंसा हासिल की। उसी ग्राफ को जारी रखते हुए, एशियन कंटेंट अवार्ड्स 2021 द्वारा मान्यता प्राप्त होना, उनकी उपलब्धियों में शामिल हो चुका है।

ACA एशियाई क्षेत्र में उत्कृष्ट कंटेंट और प्रतिभाशाली कलाकारों को मान्यता देकर अधिक ओरिजिनल प्रोडक्शन और बेहतर क्रिएटिव को प्रोत्साहित करने के लिए बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (BIFF) की प्रतिबद्धता है। इस साल के विजेताओं की घोषणा जल्द की जाएगी।

Nushrat Bharucha

नुसरत भरूचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्‍म 'जनहित में जारी' है। जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड ने फिल्‍ममेकर राज शांडिल्य के साथ मिलकर जनहित में जारी के लिए हाथ मिलाया है। नुसरत के अलावा जनहित में जारी में अन्नू कपूर, अनुद सिंह ढाका और पारितोष त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

नुसरत भरूचा की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में हॉरर मूवी 'छोरी' भी है जिसका पहला टीजर हाल में ही रिलीज हुआ। इस टीजर में नुसरत में एक चुड़ैल के रूप में एक महिला घूंघट में नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X