युद्ध में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस का इजराइल ने किया था रेस्क्यू, अब फिलिस्तीन का कर रही सपोर्ट तो लोगों ने किया

Nushrat Bharucha Trolled For Supporting Rafa: पिछले कुछ दिनों से इजरायल और फिलिस्तीन जंग की खबरें सामने आ रही है। कुछ दिन पहले इसराइल ने फिलिस्तीन के राफी क्षेत्र पर भी अटैक कर दिया था। बताया जा रहा है कि इस अटैक में काफी सारे लोगों की जान भी गई है। अब दुनिया भर के लोग सोशल मीडिया पर फिलिस्तीन का सपोर्ट कर रहे हैं और इसी लिस्ट में बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज 'ऑल आईज फॉर राफा' ट्रेंड को फॉलो करते नजर आए। इस दौरान नुसरत भरूचा भी सामने आई और अपने इंस्टाग्राम पर फिलिस्तीन का सपोर्ट किया। अब इसी के चलते एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है और लोगों ने तो उनको गिरगिट तक कह दिया है।
सोशल मीडिया पर नुसरत भरूचा के इस पोस्ट को देखने के बाद में लोगों ने उन्हें याद दिल आया है कि कुछ वक्त पहले उन्होंने इजरायल की जमकर तारीफ की थी। इस दौरान इसराइल सरकार का उन्होंने धन्यवाद दिया था और जाम का तारीफ भी की थी। लेकिन अब वह फिलिस्तीन का सपोर्ट करने लगी तो लोग उन्हें गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली एक्ट्रेस बोलने लगे।
नुसरत भरूचा ने कुछ वक्त पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने भारत सरकार और इजरायली सरकार को लेकर भी जमकर बात की थी। वह 2023 के अक्टूबर महीने में अपनी फिल्म को लेकर इसराइल गई थी और यहां पर युद्ध छिड़ गया था।इस दौरान उन्होंने भारत सरकार से मदद मांगी थी।
इसके बाद नुसरत भरूचा की जान बचाने के लिए भारत सरकार ने इजरायली सरकार के साथ मिलकर उनका रेस्क्यू किया था और भारत वापस लेकर आए थे। भारत आने के बाद में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था और इसमें उन्होंने इजरायल की खूब तारीफ की थी। हालांकि अब फिलिस्तीन का सपोर्ट करने पर लोग उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं कि बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस का कोई भरोसा नहीं है यह लोग गिरगिट की तरह रंग बदल देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












