नुशरत भरूचा डराने के लिए आ रही हैं, अनाउंस हुई नई हॉरर फिल्म
इस समय लॉकडाउन का सबसे सही उपयोग बॉलीवुड में हो रहा है जहां जमकर फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम कर हो रहा है। और अब एक हॉरर फिल्म का अनाउंसमेंट हो चुका है जिसकी हीरोइन होंगी नुशरत भरूच।
नुशरत भरूच लॉकडाउन से पहले हंसल मेहता की फिल्म छलांग में दिखाई देने वाली थी। इस फिल्म में वो राजकुमार राव के अपोज़िट हैं।

लेकिन फिल्म रिलीज़ से पहले ही लॉकडाउन की घोषणा हो गई। अब उनकी अगली फिल्म का एलान हो चुका है। छोरी का निर्देशन करेंगे विशाल फूरिया।
हालांकि फिल्म के बारे में अभी तक ज़्यादा डीटेल्स अभी तक बाहर नहीं आई हैं। वैसे अब जब लॉकडाउन बढ़ ही रहा है और आप घर पर बोर हो रहे हैं तो देख डालिए बॉलीवुड की बेस्ट साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











