..................... Nushrat Bharucha film released in public interest will be released in theaters on June 10! नुसरत भरुचा और राज शांडिल्य की फिल्म जनहित में जारी 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी! - Hindi Filmibeat

नुसरत भरुचा और राज शांडिल्य की फिल्म जनहित में जारी 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!

By Filmibeat Desk

इस सोशल कॉमेडी फिल्म को जय बसंतू सिंह ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अनुद सिंह, टीनू आनंद, विजय राज और परितोष त्रिपाठी भी हैं। यह फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं के साथ फिल्म की एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो रिलीज करते हुए एक बडे़ ही यूनीक मैसेज के साथ इसका एलान किया, जिसके साथ मैसेज में लिखा था, "एक वोमनिया है सब पे भारी, ये सुचना है जनहित में जारी!

विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य द्वारा प्रस्तुत, भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और श्री राघव एंटरटेनमेंट एलएलपी के सहयोग से थिंक इंक पिक्चर्स प्रोडक्शन की फिल्म जनहित में जारी को विनोद भानुशाली,

nushrat bharucha, नुसरत भरूचा

कमलेश भानुशाली, विशाल गुरनानी, राज शांडिल्य, विमल लाहोटी, श्रद्धा चंदावरकर द्वारा निर्मित किया गया है। बंटी राघव और राजेश राघव, और जूही पारेख मेहता ने इस फिल्म को सह-निर्मित किया है। जनहित में जारी ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा रिलीज़ की जायेगी।

नुसरत भरुचा एक शानदार अदाकारा हैं और उनकी फिल्में सामने आकर धमाका कर देती है। बता दें कि नुसरत भरूचा ने जितनी भी फिल्मों में काम किया है ज्यादातर सफल ही साबित हुई हैं। इस फिल्म से भी उनको काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X