नुसरत भरूचा की बोल्ड ड्रेस पर पापा का 'बोल्ड' रिएक्शन, कही ऐसी बात, जानकर हैरान रह जाएंगे
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा कई बार अपने बोल्ड ड्रेसिंग सेंस के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल में ही नुसरत भरूचा ने अपने बोल्ड ड्रेस के ऊपर घरवालों का रिएक्शन शेयर किया। उन्होंने बताया कि छोटे छोटे पेग गाने में जो बोल्ड ड्रेस पहने थी तो उनके पापा ने कैसे रिएक्ट किया। इस गाने में उन्होंने बोल्ड पिंक कॉस्ट्यूम पहना था।
हाल में ही एक इंटरव्यू में नुसरत भरूचा ने बताया कि वह नहीं चाहती थी कि इस गाने को उनके पैरेंट्स देखें। वह मम्मी पापा के सामने असहज महसूस कर रही थी। इस हॉट अवतार को घरवालों को दिखाने की हिम्मत नहीं थीं। नुसरत भरूचा ने बताया कि वह इस कंफ्यूजन में थीं कि उनके माता पिता का क्या रिएक्शन होगा।
नुसरत भरूचा कहती हैं कि उन्होंने छोटे छोटे पेग गाने के बारे में घर में नहीं बताया था। वह इस सोच में थीं कि मम्मी पापा क्या सोचेंगे। लेकिन जब में प्रमोशन से घर लौटी तो पैंरेंट्स यही गाना देख रहे थे। जैसे ही मैंने देखा कि वह इसी बोल्ड सॉन्ग को देख रहे हैं तो मैं चुपचाप अपने कमरे में बिना नजर मिलाए चली गई। तभी पापा आए और मुझे पूछने लगे कि तुमने इस गाने में ब्रा पहनी हुई है?


Click it and Unblock the Notifications