Honey Singh से डेटिंग की बात पर Nushrat Bharucha ने तोड़ी चुप्पी, जो कहां वो चौंका देगा!

हनी सिंह जब से वापस आए हैं लगातार किसी ना किसी तरह का धमाका कर रहे हैं और इस वक्त उनको लेकर एक अलग तरह की खबर सामने आ रही है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है।
दरअसल हनी सिंह की नाम इस वक्त अभिनेत्री नुसरत भरुचा से जुड़ रहा है और लोग बातें कर रहे हैं। इसको लेकर हवा तब मिली जब हाल ही में रैपर यो यो हनी सिंह के साथ नुसरत भरुचा को देखा गया है और इस दौरान दोनों हाथ में हाथ डाले दिख रहे थे।
इस दौरान उनके वेलकम के लिए पैपराजी बाहर मौजूद थे लेकिन ज्यादा देर दोनों वहां नहीं रुके थे। हालांकि दोनों के बीच सच में क्या चल रहा है ये तो पता नहीं लेकिन हनी सिंह ने इसको एक हवा तब दे दी जब उन्होने बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड से उनका ब्रेकअप हो चुका है।
हालांकि अब नुसरत भरुचा ने इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है। अभिनेत्री इस दौरान इंडियन एक्सप्रेस से बात कर रही थीं। उनका कहना था कि, ''आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि ये मेरी जिंदगी पहली डेटिंग अफवाह है, इसके पहले ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
अब ये सबकुछ सामने आ रहा है तो ठीक है। अब जब लोग मुझसे ये सवाल रैपिड फ़ायर में पूछेंगे तो, तो मैं कम से कम उन्हें बता सकती हूं कि मेरी भी डेटिंग की अफवाह उड़ा थी।'' हालांकि नुसरत भरुचा की इस बात से कुछ भी क्लियर नहीं हो पा रहा है कि वो क्या कहना चाहती हैं।
उन्होने इस रिश्ते से इंकार किया है या कुबूल किया है वो किसी को समझ नहीं आया है। लेकिन इतना तो तय है कि इस डेटिंग रूमर से उनको किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications