आमिर खान की बेटी से शादी के बाद बदल गई नुपुर शिखरे की जिंदगी, जिम छोड़ अब करना पड़ रहा है झाडू-पोछा-बर्तन

ira khan and Nupur Shikhare

Nupur Shikhare Latest Video Viral: आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira khan) और नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare ) लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं इसी साल 10 जनवरी को आयरा और नुपुर शादी के बंधन में बंध गए थे। आयरा आए दिनों अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और नुपुर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, लेकिन हाल ही में नुपुर शिखरे की मां ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बहू के आने के बाद चिल करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर नुपुर शिखरे का काम बढ़ता नजर आ रहा है।

झाडू पोछा करते दिखे नुपुर शिखरे
हाल ही में नुपुर शिखरे की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नुपुर शिखरे की मां आंखों पर काला चश्मा पहन चिल करती नजर आ रही हैं कभी वह लैपटॉप चलाती हैं तो कभी वह मस्ती के मूड में नजर आती हैं वहीं वीडियो में पीछे नुपुर शिखरे झाडू पोछा करते दिख रहे हैं। वहीं बाद में वह अपनी मां के लिए चाय भी बनाकर लाते हैं। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

आयरा खान ने भी किया कमेंट
इस वीडियो को देख सबसे पहले तो आयरा खान ने ही कमेंट करते हुए लिखा है- ओ माई गॉड!! यह बहुत अच्छा है!!! आयरा के अलावा भी वीडियो पर कई यूजर्स के कमेंट देखने को मिल रहे हैं। एक ने लिखा- क्या बात है मजा ही आ गया। तो वहीं दूसरे ने लिखा- बताओ अब ये सब भी करना पड़ रहा है। तो वहीं तीसरे ने नुपुर शिखरे की मां की जमकर तारीफ की है। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X