टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' से बाहर हुईं नूपुर सैनन? इस फिल्म से नहीं होगा बॉलीवुड डेब्यू
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ इस समय कई शानदार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और हाल ही में उनकी एक और एक्शन फिल्म गणपत अनाउंस की गई थी। इस फिल्म से टाइगर का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो चुका है जिसको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। टाइगर श्रॉफ इसके साथ साथ इस फर्स्ट लुक टीजर में एक डायलॉग भी बोलते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से लीड एक्ट्रेस को लेकर खबर आई थी कि फिल्म में नोरा फतेही और नूपुर सैनन नजर आने वाली हैं।
लेकिन अब एक बड़ी खबर आ रही है और पता चला है कि नूपुर इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगी और उनको बॉलीवुड डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

अभिनेत्री कृति सैनन की बहन नूपुर सैनन एक गाने फिलहाल का हिस्सा बनीं थीं और इसमें उनके साथ सुपरस्टार अक्षय कुमार नजर आए थे। गणपत में उनकी एंट्री की खबर ने निश्चित ही उनके फैंस को काफी खुश कर दिया होगा लेकिन इस खबर के बाद उनका दिल टूटना लाजमी है।


Click it and Unblock the Notifications